आगरालीक्स…आगरा पब्लिक स्कूल में हुआ कबड्डी टूर्नामेंट. ये टीम बनी विजेता
आगरा पब्लिक स्कूल, अरतौनी में शुक्रवार को आयोजित मां साधना इंटर स्कूल कबड्डी टूर्नामेंट का संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि चेयरमैन महेश चंद शर्मा ने किया। निर्णायक मैच में आगरा पब्लिक स्कूल, अरतौनी, आगरा ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए खिताब जीता, जबकि आगरा पब्लिक स्कूल, 8-10 ओल्ड विजय नगर उपविजेता रहा। प्रतियोगिता के सभी मुकाबले उत्साहपूर्ण रहे।कार्यक्रम के शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि टूर्नामेंट का उद्देश्य खेलों में प्रतिभा का आगे बढ़ाना और टीम भावना को प्रोत्साहित करना था। विजेताओं को ट्रॉफी व प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम में खिलाड़ियों और दर्शकों ने अनुशासन एवं उत्साह दोनों बनाए रखे। कार्यकृम को सफल बनानें में विद्यालय के प्रधानाचार्य व समस्त स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।