आगरालीक्स…आगरा में कल शनिवार और परसों रविवार को कई रास्ते रहेंगे बंद तो कईयों के रास्ते बदलेंगे. सीएम योगी के आगमन को लेकर 25 और 26 जुलाई के लिए यातायात पुलिस ने जारी किया डायवर्जन
आगरा में 25 और 26 जुलाई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आ रहे हैं. ऐसे में कई रास्ते बंद रहेंगे तो कई रास्तों पर रूट डायवर्जन रहेगा. यातायात पुलिस ने शुक्रवार को दोनों ही दिन के लिए रूट डायवर्जन जारी किया है.ये रहेगा रूट डायवर्ट
फतेहाबाद से आने वाले मध्यम, भारी वाहन इनर रिंग रोड़ से रहनकलां, कुबेरपुर से व इनर रिंग रोड़ से गतिला अण्डरपास से शमसाबाद, इरादतनगर, सैंया अथवा दिगनेर, रोहता होकर अपने गतंव्य को जा सकेगें ।
रमाडा अण्डर पास से तोरा चौकी व कार्यक्रम स्थल टाटा ग्राउण्ड की ओर मध्यम एंव भारी वाहनो का आवागमन पूर्ण रूप से प्रतिवन्धित रहेगा।
रमाडा की ओर से आने वाले हल्के वाहन तोरा चौकी से 125 फुटा रोड कैला देवी धर्मकाटा से अपने गन्तव्य को जा सकेंगे। इसी प्रकार सेल्फी प्वाइन्ट से आने वाले हल्के वाहन अपने निर्धारित लेन से रमाडा की ओर जा सकेगें ।
यमुना एक्सप्रेस वे व आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे से आने वाले भारी वाहन रमाड़ा इनर रिंग रोड़ से तिला अण्डर पास से शमसाबाद, इरादतनगर, सैंया अथवा दिगनेर, रोहता होकर अपने गतंव्य को जा सकेगें ।
शमसाबाद इनर रिंग रोड़ से आने वाले भारी वाहन रमाड़ा इनर रिंग रोड़ से यमुना एक्सप्रेस वे व आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे एंव कुबेरपुर से अपने गंतव्य को जा सकेगें ।
यमुना किनारा, जीवनी मण्डी से वाटर वर्क्स के बीच स्थित ट्रांसपोर्टर्स के गोदाम पर दिनांक 25.07.2026 की रात्रि को भारी वाहनो का आवागमन प्रतिबन्धित रहेगा तथा ट्रांसपोर्टर्स के गोदाम पर लोंडिग अनलोंडिंग का कार्य नही किया जायेगा ।
नो एंट्री खुलने पर एत्माद्दौला, वाटर वर्क्स, सुल्तानगंज की पुलिया, पालीवाल पार्क व अन्य वैकल्पिक मार्गों से जीवनी मण्डी व यमुना किनारा की ओर मध्यम / भारी वाहनो का आवागमन प्रतिबन्धित रहेगा।