आगरालीक्स…आगरा में लांच हुई होंडा की नई SPORTY HEV ALL NEW HONDA ZRV. लग्जरी फीचर्स के साथ मिलेगा लग्जरी फीचर्स 22.8kmpl का माइलेज. 4 कलर के साथ…जानें इसकी एक्स शोरूम कीमत
आगरा के हेरिटेज होण्डा आगरा डीलरशिप पर होण्डा की नई SPORTY HEV ALL NEW HONDA ZRV की शानदार लांचिंग की गई है. इस लग्जरी का का इंतजार काफी दिनों से कस्टमर कर रहे थे. आगरा में SPORTY HEV ALL NEW HONDA ZRV का अनावरण उमेश कंसल, अमित कंसल और समस्त कंसल परिवार के द्वारा बड़ी धूमधाम से किया गया. इस अवसर पर हेरिटेज हौंडा कार कंपनी के जनरल मैनेजर प्रकाश मेहरा व सहयोगी सौरभ जैन समस्त स्टाफ के साथ मौजूद थे. कार की विशेषताएंऑल न्यू जेड आर वी एस यू वी 2.0 लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड डायरेक्ट इन लाइन सीवीटी में उपलब्ध होगी. यह कार डायरेक्ट जापान से इंपोर्ट होगी. गाडी की बनावट काफी स्पोर्टी व अट्रैक्टिव है जो कि देखने में कस्टमर को काफी आकर्षित करती है. सबसे खास बात इस गाड़ी प्रीमियम इंटीरियर, 12 स्पीकर बॉस साउंड सिस्टम विद BUFFER के साथ है. सेफ्टी फीचर्स के बारे में बात करते है तो गाडी की बनावट एस बॉडी स्ट्रक्चर की है. 8 एयरबैग व एबीएस और ईबीडी बीएसए-एचएसी से लैस है. होंडा की कोर वैल्यू सेम है. हाइब्रिड में कार का माइलेज 22.80 है. साथ में 184 ps पावर 315 NM का टॉर्क है जो इसे 0-100 7.9 सैकेंड की स्पीड देता है. 4 कलर में यह कार अवेलबल है. इस गाडी की एक्स शोरूम कीमत 47.99 लाख से है.