मथुरालीक्स…आगरा—मथुरा हाइवे पर दो बसों की जोरदार टक्कर. मच गई चीख पुकार. 15 यात्री घायल. बीचों बीच फंसी बसों से लग गया लंबा जाम
मथुरा में आगरा —मथुरा हाइवे हरियाणा रोडवेज और एक डग्गामार बस में जोरदार टक्कर हो गई. हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई. करीब 15 यात्री घायल हुए हैं. हादसे के बाद दोनेां बसें क्षतिग्रस्त हालत में हाइवे के बीचों बीच फंस गई जिसके कारण हाइवे पर लंबा जाम लग गया. पुलिस ने क्रेन के जरिए क्षतिग्रस्त बसों को हाइवे से हटाकर किनारे किया जिसके बाद जाम खुल सका.इधर हादसे के बाद घायलों को तुरंत ही सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां उनका उपचार चल रहा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.