Thursday , 6 August 2026
Home आगरा Agra News: Railway Recruitment Board examination from August 3 at 24 centers in five cities including Agra…#agranews
आगरा

Agra News: Railway Recruitment Board examination from August 3 at 24 centers in five cities including Agra…#agranews

95

आगरालीक्स…आगरा सहित पांच शहरों के 24 केंद्रों पर रेलवे भर्ती बोर्ड परीक्षा 3 अगस्त से. उत्तर मध्य रेलवे के 1183 पदों पर होगा चयन. सीसीटीवी निगरानी और आरपीएफ जवानों की रहेगी पैनी नजर

भारतीय रेलवे द्वारा स्तर-1 के कुल 22,195 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) को पूर्णतः निष्पक्ष, पारदर्शी और सुचारू रूप से संपन्न कराने हेतु उत्तर मध्य रेलवे तथा रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) प्रयागराज द्वारा व्यापक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह परीक्षा 03 अगस्त से 25 अगस्त 2026 तक कुल 16 परीक्षा दिवसों में 48 पारियों (Shifts) में आयोजित की जाएगी। इस राष्ट्रव्यापी परीक्षा अभियान में देशभर के 144 शहरों में स्थित 335 परीक्षा केंद्रों पर 52,39,620 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।

आरआरबी/प्रयागराज के क्षेत्राधिकार के अंतर्गत यह परीक्षा कुल 28 परीक्षा केंद्रों पर संपन्न कराई जाएगी। इनमें से उत्तर प्रदेश के विभिन्न प्रमुख शहरों-प्रयागराज, कानपुर, अलीगढ़, आगरा, झांसी और मुरादाबाद-में 25 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं, जबकि शेष 03 केंद्र उत्तराखंड के रुड़की और देहरादून शहरों में बनाए गए हैं। इस व्यापक भर्ती अभियान के माध्यम से उत्तर मध्य रेलवे के तीनों मंडलों एवं वर्कशॉप में 09 श्रेणियों के अंतर्गत कुल 1,183 रिक्त पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।

परीक्षा केंद्रों और रेलवे समन्वयकों का विवरण
प्रयागराज मंडल: प्रयागराज मंडल के तहत प्रयागराज शहर में 10 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां व्यवस्था और पर्यवेक्षण के लिए 16 आवश्यक रेलवे समन्वयकों (अधिकारियों) को तैनात किया गया है। इसी मंडल के कानपुर नगर में 04 परीक्षा केंद्र स्थापित हैं, जिनके लिए 07 रेलवे समन्वयक नियुक्त किए गए हैं। इसके अतिरिक्त, अलीगढ़ में 02 परीक्षा केंद्रों के सफल संचालन हेतु 04 रेलवे समन्वयकों की ड्यूटी लगाई गई है।
आगरा मंडल: आगरा मंडल के आगरा शहर में कुल 07 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं, जहां सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए 13 रेलवे समन्वयकों (अधिकारियों) को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
झाँसी मंडल: झाँसी मंडल के झाँसी शहर में 01 परीक्षा केंद्र बनाया गया है, जिसके पर्यवेक्षण के लिए 02 आवश्यक रेलवे समन्वयकों की तैनाती की गई है।

विशेष व्यवस्थाएं
अधिकारियों की केंद्र समन्वयक के रूप में तैनाती: परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर 1 रेलवे अधिकारी को केंद्र समन्वयक (Centre Coordinator) के रूप में तैनात किया गया है, जबकि बड़े परीक्षा केंद्रों पर 2-2 अधिकारियों की तैनाती की गई है।
पर्याप्त कर्मचारी बल: अभ्यर्थियों की सहायता, चेकिंग एवं परीक्षा प्रक्रिया के सुचारू संचालन के लिए 1:100 के अनुपात में कर्मचारियों को तैनात किया गया है (अर्थात प्रति 100 अभ्यर्थियों पर 1 कर्मचारी)।
कंट्रोल रूम एवं 100% CCTV कवरेज: संपूर्ण परीक्षा केंद्रों को सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की सीधी निगरानी में रखा जाएगा। कंट्रोल रूम के संचालन एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के लिए पर्याप्त संख्या में रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के जवानों की ड्यूटी लगाई गई है।
कर्मचारियों का गहन प्रशिक्षण: परीक्षा ड्यूटी में लगाए जाने वाले सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को परीक्षा संबंधी नियमों, एसओपी (SOP) और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने का पूर्ण प्रशिक्षण दिया जा चुका है।
जिला प्रशासन एवं पुलिस से समन्वय: परीक्षा तिथियों के दौरान केंद्रों के आसपास शांति, कानून-व्यवस्था, यातायात नियंत्रण और अभ्यर्थियों की सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए संबंधित ज़िला प्रशासन एवं पुलिस विभाग से सहयोग और सहायता हेतु अनुरोध किया गया है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Shri Ram Katha continue at Mahakaleshwar Dham in Agra

आगरालीक्स…आगरा में श्रीराम की मनोहारी बाल लीलाओं और विश्वामित्र यज्ञ प्रसंग से...

आगरा

Janakpuri 2026 Agra: The former Janakpuri committee accorded a grand welcome to the organizing committee

आगरालीक्स…आगरा की जनकपुरी महोत्सव में तैयारियों के साथ ही छाने लगा उत्साह....

आगरा

Agr News: Bharat Vikas Parishad Amritam organized a Bhajan Sandhya at the Shiva Temple located in State Bank Colony, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में शिव उपासना एवं भजन संध्या में गूंजे भोलेनाथ के जयकारे....

आगरा

Agra News: Shrimad Bhagwat Katha begins at the Narvadeshwar Mahadev Temple in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के नर्वदेश्वर महादेव मंदिर से गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, 150...

error: Content is protected !!