Monday , 21 September 2026
Home देश दुनिया Agra News: Chhatrapati Shivaji Maharaj’s valour to be showcased in Agra before the Taj Mahal…#agranews
देश दुनिया

Agra News: Chhatrapati Shivaji Maharaj’s valour to be showcased in Agra before the Taj Mahal…#agranews

369

आगरालीक्स…आगरा में ताजमहल से पहले दिखेगा छत्रपति शिवाजी महाराज का शौर्य. कोठी मीना बाजार में शिवाजी महाराज का दिव्य और भव्य स्मारक मिलकर बनाएंगी यूपी-महाराष्ट्र सरकारें…

आगरा की पहचान अब सिर्फ मुगलिया इमारतों से नहीं, बल्कि छत्रपति शिवाजी महाराज के अदम्य साहस और सनातन शौर्य से भी होगी। आगरा के ऐतिहासिक स्थल 'मीना बाजार की कोठी' पर शिवाजी महाराज का एक दिव्य और भव्य स्मारक बनने जा रहा है। इस महापरियोजना को धरातल पर उतारने के लिए उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र सरकारें मिलकर काम करेंगी। इस सिलसिले में उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री और आगरा दक्षिण से भाजपा विधायक योगेंद्र उपाध्याय ने मुंबई में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से उनके आवास पर मुलाकात की।
शोध से सामने आया इतिहास: यहीं दी थी औरंगजेब को मात

कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने देवेंद्र फडणवीस को सौंपे ऐतिहासिक दस्तावेजों के हवाले से बताया कि इतिहासकार प्रो. सुगम आनंद और प्रख्यात इतिहासकार (दिवंगत) डॉ. अमि आधार निडर के संयुक्त शोध में यह प्रमाणित हो चुका है कि वर्तमान की 'मीना बाजार की कोठी' ही जयपुर के महाराजा मिर्जा राजा जयसिंह के पुत्र राम सिंह की वह ऐतिहासिक कोठी है, जहाँ तत्कालीन मुगल शासक औरंगजेब ने छल-कपट से छत्रपति शिवाजी महाराज को बंदी बनाकर रखा था। यह वही पावन भूमि है, जहाँ से शिवाजी महाराज अपनी बुद्धि चातुर्य, कूटनीति और अद्वितीय साहस का परिचय देते हुए औरंगजेबी सत्ता के कड़े पहरे को धता बताकर सुरक्षित निकल गए थे।

योगी सरकार की अधिग्रहण प्रक्रिया अंतिम दौर में
इस स्मारक को बनवाने के लिए मंत्री योगेंद्र उपाध्याय पिछले 6-7 वर्षों से लगातार जमीनी और शासकीय स्तर पर संघर्ष कर रहे थे। अब उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा इस ऐतिहासिक कोठी के अधिग्रहण की कानूनी प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में पहुँचा दी गई है। जमीन का अधिग्रहण पूर्ण होते ही यहाँ स्मारक निर्माण का काम युद्धस्तर पर शुरू हो जाएगा।

हिंदुस्तानी शौर्य से परिचित होगी दुनिया: फडणवीस ने दिया पूरा साथ
मुलाकात के दौरान उपाध्याय ने महाराष्ट्र सरकार के समक्ष प्रस्ताव रखा कि दोनों राज्य सरकारें मिलकर इस स्मारक का ऐसा अद्वितीय और भव्य स्वरूप तैयार करें कि दुनिया भर से आगरा आने वाले पर्यटक ताजमहल देखने से पहले छत्रपति शिवाजी महाराज के इस शौर्य स्थल को नमन करने आएँ। यह स्मारक न केवल हमारी आने वाली पीढ़ियों को भारत के गौरवशाली इतिहास से रूबरू कराएगा, बल्कि वैश्विक मंच पर भारतीय वीरता की गाथा भी गाएगा। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस दूरदर्शी पहल की सराहना करते हुए आश्वस्त किया कि महाराष्ट्र सरकार इस पुनीत कार्य में उत्तर प्रदेश सरकार के कंधे से कंधा मिलाकर पूरा सहयोग करेगी।

इस महत्वपूर्ण बैठक के दौरान महाराष्ट्र के भाजपा नेता सुनील कुमार सिंह भी उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि इस भव्य योजना को गति देने के लिए योगेंद्र उपाध्याय ने एक दिन पूर्व महाराष्ट्र के संस्कृति मंत्री आशीष शेलार से भी विस्तृत चर्चा की थी, जहाँ से उन्हें सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली थी। जल्द ही दोनों राज्यों के संस्कृति विभागों की एक संयुक्त टीम इस स्मारक की रूपरेखा और डिजाइन तय करने के लिए आगरा का दौरा कर सकती है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

देश दुनिया

ABVP won the posts of President, Secretary, and Joint Secretary in the Delhi University Students’ Union elections

नई दिल्लीलीक्स…दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी का जलवा. अध्यक्ष, सचिव और...

देश दुनिया

Agra News: Sixty-five members, including the Chief Justices of the BRICS nations, visited the Taj Mahal and the Agra Fort…#agranews

आगरालीकस…आगरा में बारिश में भीगकर मेहमानों ने किया ताज का दीदार. ब्रिक्स...

देश दुनिया

Major accident in Delhi: A five-storey building operating as a hostel has collapsed

नई दिल्लीलीक्स…दिल्ली में बड़ा हादसा. हॉस्टल के रूप में चल रही 5...

देश दुनिया

Parcel booking suspended at five major Delhi stations from August 12 to 15 ahead of Independence Day

नई दिल्लीलीक्स…स्वतंत्रता दिवस को लेकर दिल्ली के 5 प्रमुख स्टेशनों पर 12...

error: Content is protected !!