आगरालीक्स…आगरा में सड़क पर पैदल चल रही छात्रा पर बाइक सवार युवकों ने पीछे से मारा हाथ. पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ कर भेजा जेल. अभी दो की तलाश
आगरा में सड़क पर गुजर रही छात्रा को पीछे से हाथ मारने वाले बाइक सवार युवकों में से दो को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है और उन्हें जेल भेज दिया है. वहीं दो और आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है. दोनों आरोपी फरार बताए गए हैं.जानिए क्या है मामला
बरहन में रहने वलाी एक छात्रा 30 जुलाई को पैदल—पैदल घर जा रही थी. तभी बरहन—एत्मादपुर रोड पर एक बाइक पर आए चार युवकों ने अभद्रता करते हुए छात्रा की पीठ पर जोर से हाथ मार दिया और बाइक को तेज करके बरहन की ओर भाग निकले. छात्रा ने इसकी जानकारी परिजनों को दी. परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने सीसीटीवी आदि के आधार पर आरोपियों की पहचान की. पुलिस ने साक्ष्यों और सीसीटीवी के आधार पर घटना में शामिल दो युवकों को अरेसट कर लिया है. दोनों को जेल भेज दिया गया है. इनके पास से घटना में प्रयुक्त बुलेट बाइक भी बरामद की है.