Thursday , 6 August 2026
Home आगरा Janakpuri 2026 Agra: The former Janakpuri committee accorded a grand welcome to the organizing committee
आगरा

Janakpuri 2026 Agra: The former Janakpuri committee accorded a grand welcome to the organizing committee

42

आगरालीक्स…आगरा की जनकपुरी महोत्सव में तैयारियों के साथ ही छाने लगा उत्साह. पूर्व जनकपुरी कमेटी ने किया आयोजन समिति का भव्य स्वागत

जनकपुरी महोत्सव 2026 की तैयारियां अब पूरे उत्साह और जनसहभागिता के साथ आगे बढ़ रही हैं। बुधवार सायं भावना एस्टेट स्थित जनकपुरी महोत्सव के केंद्रीय कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक समरसता का सुंदर संगम देखने को मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीराम एवं माता जानकी के जयघोष के बीच महाआरती से हुआ, जिसे मुख्य अतिथि मधु बघेल ने संपन्न कराया। महाआरती के दौरान पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण से गुंजायमान हो उठा और उपस्थित श्रद्धालुओं ने जनकपुरी महोत्सव की सफलता एवं समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। मुख्य अतिथि मधु बघेल ने कहा कि जनकपुरी महोत्सव केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और सामाजिक एकता का विराट उत्सव है। ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने का अवसर मिलता है तथा समाज में प्रेम, सौहार्द और भाईचारे की भावना सुदृढ़ होती है।

इससे पहले पूर्व जनकपुरी कमेटी कमला नगर-2025 द्वारा जनकपुरी आयोजन समिति का कमला नगर स्थित होटल सेलिब्रेशन में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। पूर्व अध्यक्ष मुरारी लाल अग्रवाल, पार्षद पंकज अग्रवाल, गौरव परमार, केपी सिंह यादव, अनिल अग्रवाल, संतोष मित्तल, नितिन कोहली, प्रमोद यादव, राजीव यादव, दीपक गुप्ता तथा रंजू यादव ने आयोजन समिति के पदाधिकारियों का माल्यार्पण एवं पटका पहनाकर सम्मान किया। सभी ने जनकपुरी महोत्सव को ऐतिहासिक, भव्य और जन-जन की सहभागिता वाला आयोजन बनाने के लिए पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। जनकपुरी आयोजन समिति की ओर से अध्यक्ष राजू यादव ने सभी अतिथियों एवं पूर्व जनकपुरी कमेटी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस बार जनकपुरी महोत्सव को पहले से अधिक भव्य, आकर्षक एवं सुव्यवस्थित रूप दिया जाएगा। महामंत्री मनोज जादौन एवं महामंत्री हितेश लवानियां ने तैयारियों की जानकारी देते हुए बताया कि विभिन्न समितियां अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन कर रही हैं तथा जनसहयोग लगातार बढ़ रहा है।
कार्यक्रम में मुख्य समन्वयक धर्मेश जैन, कोषाध्यक्ष आकाश गोयल ग्वाला, मीडिया प्रभारी राणा सुशील सिंह, नरेंद्र सिंह सेंगर आदि उपस्थित रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Shri Ram Katha continue at Mahakaleshwar Dham in Agra

आगरालीक्स…आगरा में श्रीराम की मनोहारी बाल लीलाओं और विश्वामित्र यज्ञ प्रसंग से...

आगरा

Agr News: Bharat Vikas Parishad Amritam organized a Bhajan Sandhya at the Shiva Temple located in State Bank Colony, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में शिव उपासना एवं भजन संध्या में गूंजे भोलेनाथ के जयकारे....

आगरा

Agra News: Shrimad Bhagwat Katha begins at the Narvadeshwar Mahadev Temple in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के नर्वदेश्वर महादेव मंदिर से गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, 150...

आगरा

Agra News: Woman dies in accident while returning after visiting Khatu Shyam Mandir, Jeoni Mandi, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में खाटू श्याम मंदिर से दर्शन कर लौट रही महिला की...

error: Content is protected !!