आगरालीक्स…चंबल नदी में युवक को खींच ले गया मगरमच्छ. हाथ पैर धो रहा था, मगरमच्छ ने जबड़े में पैर को जकड़कर खींच लिया. दोस्तों ने ऐसे बचाई जान
आगरा के थाना बाह के गुढ़ा गांव में चंबल नदी में एक मगरमच्छ युवक को खींच ले गया. युवक नदी किनारे हाथ पैर धो रहा थ तभी मगरमच्छ ने उस पर हमला कर दिया और उसके पैर को जबड़े में जकड़कर खींचने लगा लेकिन वहां मौजूद युवक के दास्तों ने डंडे मार मार कर मगरमच्छ से उसका पैर छुड़ाया. घायल युवक को सीएचसी बाह ले जाया गया जहां से एसएन रेफर किया गया.घटना आज बुधवार दोपहर की है. एक 34 साल का युवक मंगल सिंह चंबल नदी में हाथ पैर धा रहा था. पास में ही उसके दो दोस्त रामप्रवेश और सत्यवीर खड़े थे. इसी दौरान एक मगरमच्छ ने मंगल सिंह पर हमला बोल दिया और उसके एक पैर को जबड़ों में जकड़ लिया और खींचकर ले जाने लगा. यह देखकर रामप्रवेश और सत्यवीर ने ककोड़े तोड़ने वाले डंडों को उठाकर मगरमच्छ के सिर पर हमले करने शुरू कर दिए. इससे मगरमच्छ ने अपनी पकड़ ढीली कर दी और वह पैर छोड़कर पानी में घुस गया. दोनों दोस्त घायल मंगल को बाहर निकालकर बाह सीएचसी ले गए. मगरमच्छ ने उसके पैर का मांस नोच लिया था. सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद घायल को एसएन रेफर किया गया है.