आगरालीक्स…आगरा में एफएसडीए ने आटा, मैदा के 7 नमूने जांच को भेजे. 1500 किलो के करीब गेहूं का आटा किया सीज
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन द्वारा आगरा में लगातार खाने पीने की चीजों की गुणवत्ता व शुद्धता की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में बुधवार को भी टीमों ने कई आटा निर्माण एवं विक्रय प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया और इस दौरान 7 नमूने भी लेकर जांच को भेजे हैं. यहां हुई कार्रवाईमै० श्याम भोग एंटरप्राइजेज, बसई खुर्द, इरादत नगर, शमशाबाद रोड से गेहूँ के आटे का 01 विधिक नमूना संग्रहित किया गया। प्रतिष्ठान पर उपलब्ध लगभग 1,498 किलोग्राम गेहूँ का आटा, जिसकी अनुमानित कीमत ₹42,693/- है, को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों के अंतर्गत नियमानुसार अभिग्रहित किया गया। इनके अलावा फतेहपुर सीकरी, एत्मादपुर, उस्मानपुर, बोदला, पीर कल्याण स्थित आटे व मैदा की फर्मों से भी नमूने लिए गए हैं. इन नमूनों को जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया है.