आगरालीक्स…आगरा में मॉल के बाहर युवतियों को लेकर दो गुट भिड़े।
आगरा के एमजी रोड पर स्थित अंजना मॉल में शुक्रवार रात को युवतियों को लेकर दो गुटों में विवाद हो गया। मॉल से बाहर निकलते ही युवकों में मारपीट होने लगी उनके साथ युवतियां भी थी। एक गुट ने युवतियों को गाड़ी में बिठा दिया और गाड़ी तेज स्पीड से दौड़ा दी, इस दौरान वहां मौजूद लोग गाड़ी की चपेट में आने से बाल बाल बच गए।
जमकर हुई मारपीट
युवकों के गुटों में मॉल के बाहर जमकर मारपीट हई, एक गुट बचने के लिए मॉल के अंदर की तरफ भागा लेकिन सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें खदेड़ दिया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दो गुटों के भिड़ने की सूचना पुलिस को दे दी, थाना हरीपर्वत पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक युवक और युवतियां वहां से जा चुके थे, कोई लिखित शिकायत भी नहीं मिली हैं।