आगरालीक्स…आगरा में निकली तेज धूप. तापमान 36 डिग्री सेल्सियस पहुंचा. जानें बारिश के क्या हैं आसार
आगरा में पिछले कई दिनों से रोजाना हो रही बारिश का क्रम रविवार को थम गया. आज दोपहर में आगरा में तेज धूप निकली. धूप भी इतनी तेज थी कि उसमें एक पल भी ठहरना मुश्किल हो रहा था. इसका असर तापमान पर भी हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार रविवार को आगरा का अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रहा.
मौसम विभाग के अनुसार आगरा में सोमवार को तेज बारिश के आसार हैं. सावन के दूसरे सोमवार को भी अच्छी बारिश हो सकती है. आने वाले दिनों में भी बारिश की संभावनाएं हैं.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 09/08/26) 35.8
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 09/08/26) 27.2
Departure from Normal(oC) 0.2