आगरालीक्स…आगरा में जरूरतमंद बच्चों को मिले बेहतर सुनने के लिए नि:शुल्क उपकरण. सीजीकॉन 2026, 23 वीं नेशनल कांफ्रेंस ऑफ द कॉक्लियर इंप्लांट ग्रुप ऑफ़ इंडिया के अंतर्गत किया गया उपकरणों का वितरण
सीजीकॉन 2026, 23 वीं नेशनल कांफ्रेंस ऑफ द कॉक्लियर इंप्लांट ग्रुप ऑफ़ इंडिया के अंतर्गत दिल्ली गेट स्थित रितिका ईएनटी सेंटर एंड मीनाक्षी स्पीच एंड हियरिंग क्लीनिक के संयुक्त तत्वाधान में एक चैरिटी कार्यक्रम का आयोजन रविवार को किया गया। इस दौरान सुनने की क्षमता वृद्धि से संबंधित सर्जरी जिन बच्चों की हो चुकी है। ऐसे बच्चों को प्लांट से संबंधित उपकरणों का निशुल्क वितरण किया गया। वरिष्ठ ईएनटी सर्जन डॉक्टर राजीव पचौरी ने बताया कि सीजीकॉन 2026, 23 वीं नेशनल कांफ्रेंस ऑफ द कॉक्लियर इंप्लांट ग्रुप ऑफ़ इंडिया के अंतर्गत होटल जेपी पैलेस में 3 से 6 सितंबर तक कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है।
कॉन्फ्रेंस में देशभर के 500 से अधिक ईएनटी विशेषज्ञ, ऑडियोलॉजिस्ट और थैरेपिस्ट भाग लेंगे। इस दौरान सुनने से संबंधित आधुनिक तकनीकी, इलाज और उपचार पर चर्चा की जाएगी। इसके अंतर्गत रविवार को दिल्ली गेट स्थित रितिका ईएनटी सेंटर एंड मीनाक्षी स्पीच एंड हियरिंग क्लीनिक के संयुक्त तत्वाधान में एक चैरिटी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद 12 से अधिक बच्चों को प्लांट से संबंधित उपकरणों का निशुल्क वितरण किया गया। इस दौरान डॉक्टर मीनाक्षी बडेरा ने बताया कि चैरिटी कार्यक्रम में इंप्लांट से संबंधित कॉइल, केविल, एडॉप्टर, बैटरी सहित अन्य उपकरणों को निशुल्क वितरण किया गया, जिससे बच्चों को सुनने की क्षमता में वृद्धि हो सके। उन्होंने इंप्लांट और उपकरणों की उपयोगिता पर भी प्रकाश डाला।