आगरालीक्स:…आगरा में यमुना लबालब, सूर्योदय और सूर्यास्त के समय यमुना किराने के मनोहारी दृश्य को देखने के लिए लोग पहुंच रहे हैं। गोकुल बैराज से छोड़ा गया 40 क्यूसिक पानी, यह आगरा में दो दिन में आ जाएगा और यमुना का जलस्तर 150 मीटर तक पहुंचेगा।
आगरा में यमुना का जलस्तर रविवार को 149.30 मीटर तक पहुंच गया। गोकुल बैराज से 40875 क्यूसिक पानी छोड़ा गया है यह दो दिन में आगरा पहुंचेगा इससे आगरा में यमुना का जलस्तर 150 मीटर तक पहुंचने की संभावना है। आगरा में बाढ़ की चेतावनी का जलस्तर 151.40 मीटर और खतरे का निशान 152.40 मीटर है। गोकुल बैराज से एक लाख लीटर पानी छोड़ा जाता है तो आगरा में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान तक पहुंच सकता है।
यमुना हुईं लबालब, देखने के लिए पहुंच रहे लोग
आगरा में यमुना के लबालब होने से लोग भी पहुंचने लगे हैं। यमुना किनारा मार्ग पर खड़े होकर लोग यमुना के मनोहारी दृश्य को देख रहे हैं।
आगरा में यमुना का हाल
10 अगस्त को यमुना का जलस्तर 149.30 मीटर
गोकुल बैराज से छोड़ा गया पानी 40875 क्यूसिक
बाढ़ की चेतावनी का जलस्तर 151.40 मीटर
बाढ़ के खतरे का निशान 152.40 मीटर