आगरालीक्स…आगरा की एयरगो एकेडमी में हुई फ्रेशर्स पार्टी. नए विद्यार्थियों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग. मिस्टर फ्रेशर और मिस फ्रेशर भी चुने गए..
आगरा की एयरगो एकेडमी में नए विद्यार्थियों के स्वागत के लिए फ्रेशर्स पार्टी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नए छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान ‘मिस्टर फ्रेशर’ और ‘मिस फ्रेशर’ का चयन भी किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने आत्मविश्वास के साथ हिस्सा लिया और विभिन्न चरणों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। फ्रेशर्स पार्टी में विद्यार्थियों ने नृत्य, संगीत एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी कला का प्रदर्शन कर समां बांध दिया। शानदार प्रस्तुतियों पर साथी विद्यार्थियों ने तालियों के साथ प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया।

अकादमी के शिक्षकों एवं स्टाफ ने नए विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के अंत में विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। फ्रेशर्स पार्टी ने नए विद्यार्थियों को आपस में घुलने-मिलने और अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का यादगार अवसर प्रदान किया।