Tuesday , 11 August 2026
Home आगरा Har Ghar Tiranga: Grand Tricolour rally held at SN, Agra…#agranews
आगरा

Har Ghar Tiranga: Grand Tricolour rally held at SN, Agra…#agranews

32

आगरालीक्स….आगरा के एसएन में निकली भव्य तिरंगा रैली. डॉक्टरों और स्टूडेंट्स ने हर घर तिरंगा अभियान के साथ दिया राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश

हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत , आगरा में आज देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं राष्ट्रप्रेम की भावना को प्रबल करने के उद्देश्य से एक भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली का नेतृत्व महाविद्यालय के प्रधानाचार्य एवं डीन डॉ. प्रशांत गुप्ता ने किया। रैली में मेडिकल, नर्सिंग एवं पैरामेडिकल संकाय के लगभग 400 से अधिक शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं कर्मचारी उत्साहपूर्वक सम्मिलित हुए। इसमें स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर के विद्यार्थियों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। हाथों में तिरंगा और हृदय में राष्ट्रभक्ति का जज्बा लिए प्रतिभागियों ने पूरे परिसर को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।

रैली के शुभारंभ से पूर्व नर्सिंग कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम्’ का गायन किया गया, जिसमें उपस्थित सभी शिक्षक, विद्यार्थी एवं कर्मचारियों ने भी पूरे उत्साह के साथ सहभागिता की। इसके पश्चात तिरंगा रैली प्रधानाचार्य कार्यालय से प्रारंभ होकर रेडियोलॉजी विभाग तक गई और पुनः प्रधानाचार्य कार्यालय होते हुए एस.एन. मेडिकल कॉलेज पुस्तकालय परिसर में पहुंचकर संपन्न हुई। रैली के दौरान प्रतिभागियों ने देशभक्ति के नारों से वातावरण को गुंजायमान कर दिया। “वंदे मातरम्”, “भारत माता की जय” और “जय हिंद” के उद्घोष से पूरा परिसर राष्ट्रभक्ति की भावना से ओत-प्रोत हो उठा।

रैली के समापन अवसर पर प्रधानाचार्य एवं डीन डॉ. प्रशांत गुप्ता ने पुस्तकालय परिसर में उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि तिरंगा केवल हमारे देश का राष्ट्रीय ध्वज ही नहीं, बल्कि यह हमारे गौरव, स्वतंत्रता, एकता और राष्ट्र के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने सभी से हर घर तिरंगा अभियान को जन-जन तक पहुंचाने तथा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूरे उत्साह और सम्मान के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराने एवं राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया। इस अवसर पर उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं गौरव के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की और पूरे जोश के साथ “वंदे मातरम्”, “भारत माता की जय” एवं “जय हिंद” के नारे लगाए। तिरंगा रैली ने एस.एन. मेडिकल कॉलेज परिसर में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और सामूहिक सहभागिता का प्रेरणादायी संदेश दिया।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Rashifal Wednesday, 12 August 2026

आगरालीक्स…12 अगस्त बुधवार का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदों से...

आगरा

Accident in Bah, Agra: Woman dies; two injured

आगरालीक्स…आगरा के बाह में एक्सीडेंट. महिला की मौत, दादी और नाती की...

आगरा

Agra Weather: Agra could experience intense humidity throughout the week…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में इस पूरे सप्ताह भीषण उमस बनी रह सकती है. गर्मी...

आगरा

Agra News: Agra’s Khatu Shyam Temple immersed in devotion to Lord Shiva during the month of Sawan…#agranews

आगरालीक्स…आगरा का खाटू श्याम मंदिर सावन में हुआ शिवमय. महा रुद्राभिषेक से...

error: Content is protected !!