आगरालीक्स…आगरा में भारी बारिश के आसार, आज सुबह से छाए हुए हैं बादल. जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान और आज का तापमान
आगरा में उमसभरी गर्मी से बेहाल लोगों के लिए मौसम विभाग ने राहत की खबर दी है. मौसम विभाग के अनुसार आगरा में जोरदार बारिश के आसार हैं. आज रात को और कल अच्छी बारिश हो सकती है और लोगों को उमसभरी गर्मी से राहत मिल सकती है. आगरा में वैसे शुक्रवार सुबह से ही बादलों का डेरा लगा हुआ है. घने काले बादल छाए रहे और कभी धूप निकली लेकिन बारिश नहीं हुई.
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को आगरा का अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के अनुसार बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 14/08/26) 32.2
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 14/08/26) 27.7
Departure from Normal(oC) 1.0