Wednesday , 30 September 2026
Home आगरा Agra News: Route Diversion for Kailash Mela and Third Monday of Sawan Mah in Agra…#agranews
आगरा

Agra News: Route Diversion for Kailash Mela and Third Monday of Sawan Mah in Agra…#agranews

298

आगरालीक्स…आगरा में हाइवे पर गुरुद्वारा गुरु का ताल से सिकंदरा मंडी तक 32 घंटे तक बाइक, कार सहित सभी वाहनों पर प्रतिबंध. कारगिल से भी सिकंदरा नहीं जाएंगे कोई वाहन…कैलाश मेले को लेकर रूट डायवर्जन जानें

सावन माह के तीसरे सोमवार को आगरा में ऐतिहासिक कैलाश मेला आयोजित किया जाएगा. सोमवार को कैलाश सहित शहर के सभी शिव मंदिरों पर कांवड़ चढ़ाई जाएंगी और श्रद्धालुओं का रेला उमड़ेगा. ऐसे में यातायात पुलिस ने सोमवार को शहर क्षेत्र में कांवड यात्रा तथा प्रमुख शिव मंदिरों पर पूजा-अर्चना/जलाभिषेक व कैलाश मन्दिर पर मेले के आयोजन के अवसर पर आम जन मानस की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आंतरिक और वाह्य यातायात व्यवस्था में परिवर्तन किया है. यह रूट डायवर्जन रविवार 16 अगस्त को शाम 4 बजे से शुरू हो जाएगी और सोमवार को पूरे दिन तक चलेगी.

आंतरिक रूट डायवर्जन

  1. सिकन्दरा मण्डी के ऊपर एन. एच.-19 से सिकन्दरा चौराहा की तरफ किसी भी प्रकार का वाहन नहीं आयेगा। यह समस्त वाहन सर्विस रोड से होकर मण्डी अण्डर पास से होकर शास्त्रीपुरम पुल से होकर अपने गन्तव्य को जायेंगे।
  2. एन.एच-19 कैलाश मोड से कैलाश मन्दिर तक समस्त प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबन्धित रहेगा।
  3. सिकन्दरा मण्डी के नीचे सर्विस रोड से भी समस्त प्रकार के वाहनों का आवागमन सिकन्दरा चौराहा की तरफ प्रतिबन्धित रहेगा।
  4. कारगिल पैट्रोल पम्प की तरफ से किसी भी प्रकार का वाहन सिकन्दरा चौराहा की तरफ नहीं जायेगा।
  5. फिरोजाबाद रामबाग से मथुरा जाने वाले हल्के वाहन गुरुद्वारा गुरू का ताल से गुरूद्वारा आरओबी से करकुंज, कारगिल पेट्रोल पम्प, सिकंदरा आरओबी के नीचे से यूपीएसआईडीसी रोड होकर अपने गंतव्य को जायेगें।
  6. मथुरा से फिरोजाबाद, अलीगढ, रामबाग(आगरा) को आने वाले हल्के वाहन शास्त्रीपुरम आरओबी से यूपीएसआईडीसी रोड होकर सिकंदरा आरओबी, कारगिल पेट्रोल पम्प करकुंज, भावना टावर से गुरूद्वारा आरओबी होकर अपने गंतव्य को जायेगें।
  7. एन.एच.-19 गुरुद्वारा से किसी भी प्रकार का वाहन सिकन्दरा चौराहा की तरफ नहीं जाएगा।
  8. भावना स्टेट तिराहा से किसी भी प्रकार का वाहन ओवर ब्रिज होते हुये गुरूद्वारा की तरफ नहीं जायेगा।
  9. के. के. नगर कट से किसी भी प्रकार का वाहन एन. एच. 19 पर नहीं आयेगा।
  10. सोमवार को दिनांक 17.08.2026 को प्रातः 04:00 बजे से जलाभिषेक पूजा-अर्चना तक चार पहिया व बडा वाहन का आवागमन भोगीपुरा से पृथ्वीनाथ फाटक तक प्रतिबन्धित रहेगा।
  11. सोमवार को दिनांक 17.08.2026 को प्रातः 04:00 बजे से जलाभिषेक / पूजा-अर्चना तक वायु बिहार से किसी भी प्रकार का चार पहिया वाहन वायु बिहार से पृथ्वीनाथ फाटक की तरफ नहीं आयेगा।
  12. सोमवार दिनांक 17.08.2026 को प्रातः 04:00 बजे से जलाभिषेक / पूजा अर्चना कार्यक्रम तक भारी वाहन/रोडवेज की बसें एन. एच.-19 से वाटर वार्क्स चौराहा पर नहीं आयेंगी।
  13. सोमवार दिनांक 17.08.2026 को प्रातः 04:00 बजे से जलाभिषेक / पूजा अर्चना कार्यक्रम तक समस्त प्रकार के चार पहिया / दोपहिया वाहनों को क्लब चौराहा से माल रोड से विक्टोरिया पार्क तिराहा से यमुना किनारा मार्ग होकर अपने गन्तव्य को जा सकेंगें ।
  14. सोमवार दिनांक 17.08.2026 को प्रातः 04:00 बजे से जलाभिषेक पूजा अर्चना कार्यक्रम तक एकता थाना से राजेश्वर मन्दिर की तरफ समस्त प्रकार के चार पहिया / दोपहिया वाहनों का आवागमन प्रतिबन्धित रहेगा।
  15. सोमवार दिनांक 17.08.2026 को प्रातः 04:00 बजे से जलाभिषेक पूजा अर्चना कार्यक्रम तक राजपुर चुगीं चौराहा से राजेश्वर मन्दिर की तरफ समस्त प्रकार के चार पहिया / दो पहिया वाहनों का आवागमन प्रतिबन्धित रहेगा।

गैर जनपदों द्वारा किया जाने वाला डायवर्जनः-

1- दिल्ली से आगरा की ओर आने वाले भारी वाहनों को थाना रिफाइनरी क्षेत्रांतर्गत टाउनशिप चौराहा (स्वर्ण जयंती अस्पताल के सामने से) जनपद मथुरा पुलिस द्वारा डायवर्ट कर गोकुल बैराज से यमुना एक्सप्रेस-वे एवं अन्य वैकल्पिक मार्गों पर भेजा जायेगा।
2- जनपद हाथरस से आगरा की ओर से आने वाले भारी वाहनों को जनपद हाथरस पुलिस द्वारा डायवर्ट कर सिकन्दराराऊ अथवा सादाबाद से मथुरा की ओर भेजा जायेगा।
बाह्य डायवर्जन:-

  1. एनएच -19 पर रैपुरा जाट दक्षिणी बाईपास से कुबेरपुर कट के मध्य भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबन्धित रहेगा।
  2. जनपद फिरोजाबाद से मथुरा की तरफ जाने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहन (ट्रक, ट्रेलर एवं कैन्टर इत्यादि) कुबेरपुर कट से यमुना एक्सप्रेस-वे होकर अपने गंतव्य को जायेंगे।
  3. जनपद मथुरा की ओर से फिरोजाबाद की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहन (ट्रक, ट्रेलर एवं कैन्टर इत्यादि) रैपुरा जाट से दक्षिणी बाईपास से रोहता नहर चौराहा से दिगनेर मार्ग से इनर रिंग रोड़ होकर एवं उत्तरी बाईपास से भी होकर अपने गंतव्य को जायेंगे।
  4. फिरोजाबाद से ग्वालियर एवं जयपुर की तरफ जाने वाले भारी वाहन कुबेरपुर कट से इनर रिंग रोड़ से दिगनेर पुलिया से रोहता नहर होकर व रमाडा से इनर रिंग रोड से शमशाबाद इरादनगर सैया होकर भी अपने गंतव्य को जायेंगे।
  5. हाथरस की तरफ से आने वाले समस्त प्रकार के वाहन जिनको फिरोजाबाद जाना है वह खंदौली से मुड़ी चौराहा से एत्मादपुर से एनएच-19 होकर अपने गन्तव्य को जायेंगे।
  6. जलेसर (एटा) से आगरा की ओर आने वाले समस्त वाहन मुड़ी चौराहे से एत्मादपुर या खन्दौली होकर अपने गन्तव्य को जायेंगे।
  7. ग्वालियर से हाथरस की तरफ जाने वाले भारी वाहन रोहता नहर चौराहा से दिगनेर पुलिया से तोरा, रमाडा इनर रिंग रोड़ होकर यमुना एक्सप्रेस-वे होकर अपने गन्तव्य को जायेंगे।
  8. ग्वालियर से फिरोजाबाद की तरफ जाने वाले भारी वाहन रोहता नहर चौराहा से दिगनेर पुलिया से इनर रिंग रोड़ कुबेरपुर से एत्मादपुर होकर अपने गन्तव्य को जायेंगे।
  9. ग्वालियर से जलेसर (एटा) की तरफ जाने वाले भारी वाहन रोहता नहर चौराहा से दिगनेर पुलिया से इनर रिंग रोड़ कुबेरपुर से एत्मादपुर से टुण्डला होकर अपने गन्तव्य को जायेंगे।
  10. जयपुर से हाथरस की तरफ जाने वाले भारी वाहन महुअर कट से दक्षिणी बाईपास से ग्राम बाद से रोहता नहर चौराहा से दिगनेर पुलिया से इनर रिंग रोड़ से यमुना एक्सप्रेस-वे होकर अपने गन्तव्य को जायेंगे।
  11. जयपुर से फिरोजाबाद की तरफ जाने वाले भारी वाहन महुअर कट से दक्षिणी बाईपास से होकर ग्राम बाद से रोहता नहर चौराहा से दिगनेर पुलिया से इनर रिंग रोड़ से एत्मादपुर होकर अपने गन्तव्य को जायेंगे।
  12. जयपुर से जलेसर (एटा) की तरफ जाने वाले भारी वाहन महुअर कट से दक्षिणी बाईपास से होकर ग्राम बाद से रोहता नहर चौराहा से दिगनेर पुलिया से इनर रिंग रोड़ से कुबेरपुर होकर एत्मादपुर से टुण्डला होते हुए अपने गन्तव्य को जायेंगे।
  13. जयपुर से ग्वालियर एवं मथुरा की ओर जाने वाले भारी वाहन महुअर कट से दक्षिणी बाईपास होकर अपने गंतव्य को जायेंगे।
  14. फतेहाबाद रोड से ग्वालियर, जयपुर, मथुरा जाने वाले भारी वाहन तोरा चौकी से एकता थाना से दिगनेर पुलिया से रोहता नहर चौराहा से दक्षिणी बाईपास होकर अपने गन्तव्य को जायेंगे।
  15. शमसाबाद से ग्वालियर जाने वाले भारी वाहन दिगनेर पुलिया, देवरी पुलिया, रोहता नहर (दिगनेर से रोहता के मध्य का ट्रैफिक रोक रोककर निकाला जायेगा) से ग्राम बाद से सैंया होकर अपने गंतव्य को जायेंगे।
  16. शमशाबाद से फिरोजाबाद / अलीगढ जाने वाले भारी वाहन गुतिला अण्डर पास (जवाहर पुल) से इनर रिंग रोड, यमुना एक्सप्रेस-वे, कुबेरपुर होकर अपने गंतव्य को जायेंगे।
  17. शमशाबाद से जयपुर/मथुरा की ओर जाने वाले भारी वाहन दिगनेर पुलिया, देवरी पुलिया, रोहता नहर (दिगनेर से रोहता के मध्य का ट्रैफिक रोक रोककर निकाला जाएगा) से ग्राम बाद से दक्षिणी बाईपास होकर अपने गन्तव्य को जायेंगे।
  18. रोहता नहर चौराहा, पथौली नहर चौराहा, एन0एच0-19, रूनकता से लेकर कुबेरपुर कट, एत्मादौला, खन्दौली, रामबाग, तोरा चौकी, एकता चौकी, मलपुरा एवं अन्य प्रवेश मार्गों से कोई भी भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं करेगा।

Note:- दिनांक-16.08.2026 एवं 17.08.2026 को रात्रि 11:00 बजे से महानगर आगरा में खुलने वाली नो एन्ट्री नहीं खुलेगी। नो एन्ट्री रात्रि में जारी रहेगी। दिनांक- 16.08.2026 को 16:00 बजे से 18.08.2026 को प्रातः कार्यक्रम समाप्ति तक की अवधि में वाहनों को पूर्व से निर्गत किये गये नो एन्ट्री पास/ अनुमति पत्र निरस्त किये जाते हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Ramlila Agra 2026: A beautiful and soulful enactment of Devarshi Narada’s infatuation was presented…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के रामलीला मैदान में चल रही रामलीला में हुआ देवर्षि नारद...

आगरा

Agra News: Outstanding performance by students from Bachpan and Academic Heights Public School, Agra, in the National Brainobrain Wonderkid Competition 2026…#agranews

आगरालीक्स…नेशनल ब्रेनोब्रेन वंडरकिड प्रतियोगिता 2026 में आगरा के बचपन एवं एकेडेमिक हाइट्स...

आगरा

Agra News: The 39th Gurmat Samagam will begin at Agra’s Gurdwara Guru Ka Taal on October 1…#agranews

आगरालीक्स….आगरा के गुरुद्वारा गुरु का ताल में कल से शुरू होगा 39वां...

आगरा

Agra News: Agra’s Shri Mankameshwar Ramlila Mahotsav set to become even more magnificent…#agranews

आगरालीक्स….आगरा का श्री मनकामेश्वर रामलीला महोत्सव और होगा दिव्य. जनकपुर में बजेगी...

error: Content is protected !!