आगरालीक्स… आगरा में सर्दी में ठिठुरने रहे मरीजों के लिए अच्छी पहल की गई है। श्री सर्राफा कमेटी द्वारा शुक्रवार को यहां रैन बसेरे का शुभारम्भ किया गया। जिसमें टीन शेड में 45 लकड़ी के पलंग की व्यवस्था की गई है व 100 कम्बल बांटे गए।
रैन बसेरे का शुभारम्भ श्री सर्राफा कमेटी के अध्यक्ष मुरारीलाल फतेहपुरिया ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मरीजों के तीमारदारों को अब तक सर्दी में खुले में जमीन पर बैठकर ही रात गुजारनी पड़ती थी। जिनके लिए श्री सर्राफा कमेटी की ओर से टीन शेड में 30 पलंगों की व्यवस्था की गई है। कमेटी के मंत्री देवेन्द्र गोयल (डीपी) ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि तीमारदारों को 100 कम्बल भी बांटे गए हैं। टमेटी के संरक्षक मोहनलाल अग्रवाल ने अतिथियों को धन्यवाद दिया। संरक्षक देवेन्द्र दौनेरिया ने बताया कि सुबह मरीजों व तीमारदारों के लिए फ्री नाश्ता (चाय, दलिया आदि) व भोजन भी उपलब्ध कराया जाता है। मौजूद तीमरदारों ने भी कमेटी के लोगों को धन्यवाद दिया। तीमारदारों ने बताया कि अभी तक वह ठंड में जमीन पर बैठकर ही रात गुजारते थे। लेकिन अब टीन शेड के नीचे पलंग व कम्बल की व्यवस्था होने से राहत मिलेगी।
इस अवसर पर कमेटी के ओमप्रकाश अग्रवाल, नरेन्द्र बंसल, महेन्द्र कुमार जैन, संजय सिंघल, नीतेश अग्रवाल, मनोज गुप्ता, उदित अग्रवाल, मुकेश जैन, बीडी अग्रवाल, जगदीश बागला, राकेश मोहन व विभाग के डॉक्टर आदि मौजूद थे।