आगरालीक्स…आगरा में घुटना एवं स्पोटर्स इंजरी विशेषज्ञ डॉ. दिनशॉ पार्डीवाला को मिला विशेष सम्मान. राष्ट्रीय खेल दिवस पर हुआ “Advancements in Knee Arthroscopy”…नवीन तकनीकों और उपचार पद्धतियों को किया साझा
घुटने की आर्थ्रोस्कोपी के क्षेत्र में नवीनतम तकनीकों, उपचार पद्धतियों एवं जटिल मामलों के बेहतर प्रबंधन पर केंद्रित कार्यक्रम “Advancements in Knee Arthroscopy” का सफल आयोजन राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर क्रिस्टल बॉलरूम, कोर्टयार्ड मैरियट होटल, आगरा में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन आगरा आर्थोपेडिक सोसाइटी (एओएस) के सहयोग से Smith+Nephew Academy द्वारा किया गया, जिसमें देश-विदेश के प्रतिष्ठित विशेषज्ञों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में फ्रांस के डॉ. निकोलस पुजोल, इंटली के डॉ. डेविडे बोनासिया, पोलैंड के डॉ. मार्सिन वास्को सहित देश के प्रमुख घुटना एवं आर्थ्रोस्कोपी विशेषज्ञों ने अपने अनुभव एवं नवीनतम तकनीकों को साझा किया।
कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण प्रख्यात घुटना एवं स्पोर्ट्स इंजरी विशेषज्ञ डॉ. दिनशॉ पार्डीवाला का विशेष फेलिसिटेशन एवं सम्मान रहा। घुटने की आर्थ्रोस्कोपी, स्पोर्ट्स इंजरी तथा जटिल लिगामेंट एवं मेनिस्कस सर्जरी के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें सम्मानित किया गया। डॉ. पार्डीवाला ने कार्यक्रम में Course Chairperson के रूप में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में PCL reconstruction, high tibial osteotomy, patellar instability तथा meniscus root और ramp lesions जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञ व्याख्यान एवं केस डिस्कशन आयोजित किए गए। इन सत्रों ने प्रतिभागियों को नवीनतम वैज्ञानिक अवधारणाओं के साथ-साथ व्यावहारिक एवं सर्जिकल अनुभव से भी समृद्ध किया।
इस अवसर पर डॉ. सचिन तपस्वी, डॉ. अतुल कुलश्रेष्ठ, डॉ. संजय चतुर्वेदी, डॉ. संजीव वोहरा तथा डॉ. दिनशॉ पार्डीवाला सहित आयोजन से जुड़े अन्य विशेषज्ञों एवं पदाधिकारियों की उपस्थिति रही। आगरा आर्थोपेडिक सोसाइटी ने कहा कि ऐसे वैज्ञानिक कार्यक्रमों का उद्देश्य आर्थोपेडिक सर्जनों को विश्वस्तरीय विशेषज्ञों से सीखने का अवसर प्रदान करना तथा घुटने की चोटों एवं रोगों के उपचार में नवीनतम तकनीकों को बढ़ावा देना है। “ज्ञान का आदान-प्रदान ही चिकित्सा में उत्कृष्टता का मार्ग है—और ऐसे आयोजन उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं।”