आगरालीक्स… आगरा का बंदी सहित तीन कैदी जिला जेल से भाग गए, जेल के हेड वार्डन सहित चार सस्पेंड कर दिए हैं।
मथुरा की जिला जेल में गैंगस्टर, एनडीपीएस एक्ट सहित गंभीर धाराओं में निरुदृध कैदी ने रविवार रात को भागने का प्लान बनाया, एक के बाद एक तीन कैदी भाग गए। चौथे कैदी को जेल कर्मियों ने पकड लिया। कैदियों ने जेल से भागने की जानकारी होते ही खलबली मच गई।
एक आगरा का कैदी
आगरा के अछनेरा निवासी संजय, वृंदावन के किशोरपुरा निवासी कलुआ उर्फ शेरा, आगरा के अछनेरा निवासी संजय और जलेसर के गांव हथौड़ा निवासी राहुल भाग गए। जबकि ग्वालियर का किला गेट निवासी राहुल को जेल कर्मियों ने पकड लिया।
कोहरे में भाग गए कैदी
कोहरे के चलते जेल से भागे कैदियों को जेलकर्मी पकड नहीं सके, इस मामले में जेल के वार्डन सहित चार जेल कर्मियों को सस्पेंड कर दिया है।
जिला कारागार से रविवार की रात को तीन कैदी
कलुआ, संजय, राहुल फरार हो गए, जबकि चौथा साथी, राहुल भाग नही सका। तीनों बाल बैरिक में बन्द थे और टीन शेड उखाड़ कर रात दो बजे भाग गए।
फाइल फोटो