आगरालीक्स आगरा में पीएनजी की लाइन मेट्रो क्षतिग्रस्त, पूरे शहर की पीएनजी गैस की आपूर्ति ठप। चाय, नाश्ता और खाना बनाने में आएगी समस्या।
आगरा में गैस अथारिटी आफ इंडिया (गेल) द्वारा शहर में घरों के लिए पीएनजी, इंडस्ट्री के लिए पीएनजी और वाहनों के लिए सीएनजी सप्लाई की जाती है। इसके लिए मुख्य पाइप लाइन की है। गुरुवार रात को मेट्रो की खोदाई के दौरान नुनिहाई रोड पर शराब के ठेके के सामने गेल की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई।
तेज धमाके से सहमे लोग
पाइप लाइन में तेज धमाका हुआ इसके साथ ही गैस का रिसाव शुरू हो गया। स्थानीय लोग दहशत में आ गए, पुलिस ने पहुंचकर यातायात रोक दिया और बेरिकेडिंग कर दी। पाइप लाइन टूटने की सूचना पर गेल की टीम पहुंच गई। पूरे शहर की गैस सप्लाई को बंद कर दिया गया। टीम रात में मरम्मत कार्य करने में जुटी हुई थी।
1.10 लाख पीएनजी कनेक्शन, 20 सीएनजी पेट्रोल पंप
आगरा में ग्रीन गैस की 1.10 लाख घरों में पीएनजी की सप्लाई हो रही है। वहीं, 20 सीएनजी पेट्रोल पंप हैं। इसके साथ ही इंडस्ट्री में भी गैस सप्लाई होती है। इससे बड़ी संख्या में लोग प्रभावित होंगे, गैस की सप्लाई कब होगी अभी यह स्पष्ट नहीं किया गया है।