आगरालीक्स आगरा में मिल युवती के शव की शिनाख्त ना होने पर एआई से चेहरा तैयार कराया गया है। जिससे चेहरा देखकर लोग पहचान सकें।
आगरा के एत्माउददौला क्षेत्र में झरना नाले के बाद युवती का शव मिला था उसके चेहरे और सिर पर चोट के निशान से। युवती की उम्र 25 से 30 साल थी और उसके पास कोई दस्तावेज, मोबाइल नहीं मिला जिससे पहचान हो सके।
एआई से तैयार किया गया चेहरा
तीन दिन बाद भी युवती की शिनाख्त ना होने पर शुक्रवार को अंतिम संस्कार करा दिया गया। अब एआई से युवती का चेहरा तैयार कर सोशल मीडिया ग्रुपों में डाला गया है जिससे युवती की पहचान हो सके। पुलिस को आशंका है कि युवती की हत्या करने के बाद बाहर से लाकर यहां फेंका गया है। युवती आगरा की न होकर किसी अन्य जगह की रहने वाली है इसलिए उसकी पहचान नहीं हो सकी है।