आगरालीक्स…आगरा में फिर से उमसभरी गर्मी. दिन में निकली तेज धूप, तापमान बढ़ा. जानें क्या हैं बारिश के आसार
आगरा में गर्मी ने एक बार फिर से लोगों के पसीने छुड़ा दिए हैं. दिन में निकल रही तेज धूप और उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया है. बारिश न होने से उमस और अधिक बढ़ी है. शनिवार को भी सुबह से ही आसमान साफ रहा. बीच बीच में बादल छाए और हवा भी चली लेकिन धूप के आगे बादल भी नहीं टिके. मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को आगरा का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा.
मौसम विभाग के अनुसार आगरा में रविवार और सोमवार को हल्की बारिश होने की संभावना है. हालांकि इसका असर तापमान पर कोई खास नहीं पड़ेगा और उमस भी बरकरार रहेगी.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 12/09/26) 34.0
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 12/09/26) 26.2
Departure from Normal(oC) -0.1