आगरालीक्स…आगरा में एंटी डिजास्टर एंड थ्रोंग कंट्रोल वॉलंटियर संगठन का शुभारंभ. आपदा से बचाव को राष्ट्रव्यापी अभियान का आगाज
आगरा के कमला नगर स्थित श्री एमएम शैरी कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की भूमि पर गणेश पूजन के साथ एंटी डिजास्टर एंड थ्रोंग कंट्रोल वॉलंटियर नामक राष्ट्रव्यापी संगठन का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर आगरा एवं फिरोजाबाद जनपद की जिला स्तरीय कार्यकारिणी के सदस्यों को नियुक्ति-पत्र प्रदान किए गए। संगठन के अध्यक्ष चन्द्र मोहन श्रीवास्तव ने संगठन के अस्तित्व एवं शुभारंभ की घोषणा करते हुए कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य देश में विभिन्न प्रकार की आपदाओं के दौरान नागरिकों की सुरक्षा करना तथा उन्हें आपदा प्रबंधन के लिए प्रशिक्षित करना है। गठन बिना किसी भेदभाव के सकारात्मक भावना के साथ देशवासियों की मदद के लिए कार्य करेगा।

महासचिव नवीन कुमार ने बताया कि संगठन स्वयंसेवी रूप से कार्य करेगा और समय-समय पर नागरिकों को आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा। कोषाध्यक्ष राहुल पाल सिंह ने बताया कि संगठन से जुड़ने वाले सदस्यों से 500 रुपये सदस्यता शुल्क तथा प्रत्येक नौ माह बाद 400 रुपये का अनुदान लिया जाएगा। प्राप्त राशि का उपयोग प्रशिक्षण उपकरणों, आपदा प्रबंधन सामग्री और राहत कार्यों में किया जाएगा। प्रशिक्षण एवं आपदा अधिकारी डॉ. सौरभ सक्सेना ने बताया कि आगरा में जल्द ही 50 स्वयंसेवकों को नियुक्त एवं प्रशिक्षित कर जिला प्रशासन के समन्वय से वृहद मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। वहीं, माल अधिकारी शीलेंद्र सिंह ने सभी जोड़ने वाले स्वयंसेवकों के लिए पोशाक के खरीद एवं पहचान पत्र की व्यवस्था के साथ-साथ प्रमुख आपदा प्रबंधन उपकरणों की खरीद और आपदा के समय राहत सामग्री उपलब्ध कराने की जानकारी दी।
संचार अधिकारी पवन धानक ने बताया कि संगठन की गतिविधियों का प्रचार-प्रसार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से किया जाएगा। जल्द ही संगठन की वेबसाइट भी शुरू की जाएगी, जिसके जरिए लोग सदस्यता, दान और स्थानीय स्वयंसेवकों की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। जोनल अधिकारी पंकज कुमार बघेल ने जोन के अंतर्गत आने वाले सभी 35 जिलों के नागरिकों से संगठन से अधिक से अधिक संख्या में जुड़ने और आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण प्राप्त करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जोन आगरा को आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में देश के महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा, जहां जोन के विभिन्न जिलों के स्वयंसेवकों को प्रशिक्षण देने की व्यवस्था की जाएगी।
संगठन अध्यक्ष चन्द्र मोहन श्रीवास्तव जी ने बताया कि देश को 23 जोन में विभाजित कर प्रत्येक जोन में 35 जिलों को शामिल करने एवं प्रत्येक जनपद में 296 स्वयंसेवक नियुक्त करने की योजना है। जोन आगरा के जोनल अधिकारी पंकज कुमार बघेल को नियुक्त किया गया है। आगरा जिले के प्रभारी के रूप में हनी मित्तल, दीपेश यादव जी को जिला आगरा की प्रशिक्षण एवं आपदा अधिकारी का जुम्मा सोपा गया, जिला माल अधिकारी अभिमन्यु चौहान तथा सर्च एंड रेस्क्यू ग्रुप लीडर की पुष्पेंद्र यादव को जिम्मेदारी सौंपी गई। इसी क्रम में सतेंद्र सिंह को फिरोजाबाद का जिला प्रमुख और कुमारी डोली को सेक्शन B ग्रुप लीडर फिरोजाबाद नियुक्त करते हुए नियुक्ति-पत्र प्रदान किया गया एवं सभी नियुक्त सदस्यों को उनके दायित्वों की जानकारी दी गई।