Monday , 14 September 2026
Home आगरा Agra News: The Principal Chief Safety Officer inspected Agra Fort and Raja Ki Mandi railway stations…#agranews
आगरा

Agra News: The Principal Chief Safety Officer inspected Agra Fort and Raja Ki Mandi railway stations…#agranews

21

आगरालीक्स…आगरा फोर्ट एवं राजा की मंडी रेलवे स्टेशन का प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी ने किया निरीक्षण. अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे विकास कार्यों की प्रगति का लिया जायजा

उत्तर मध्य रेलवे के प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी राघवेंद्र के शर्मा द्वारा रविवार को आगरा मंडल के राजा की मंडी एवं आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया गया। उन्होंने राजा की मंडी स्टेशन पहुंचकर अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत चल रहे नव निर्माण एवं विकास कार्यों का जायजा लिया। स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा, निर्माण कार्यों की प्रगति तथा संबंधित व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों से कार्यों की प्रगति के संबंध में जानकारी ली। अधिकारियों द्वारा स्टेशन पर चल रहे विभिन्न विकास कार्यों एवं उनकी वर्तमान स्थिति के संबंध में प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी को अवगत कराया गया।

इसके उपरांत प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी ने आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेशन परिसर एवं विभिन्न यात्री सुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को संरक्षा एवं यात्री सुविधा से जुड़े पहलुओं पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को स्टेशन पर विकास एवं यात्री सुविधा से संबंधित कार्यों में संरक्षा मानकों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने तथा कार्यों को निर्धारित मानकों के अनुरूप समयबद्ध रूप से पूर्ण करने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 14th September 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

Agra News: A grand procession for the 66th Ganeshotsav will set out from the 380-year-old Siddhi Vinayak Temple in the Gokulpura-Rajamandi of ​​Agra…#agranews

आगरालीक्स….आगरा के गोकुलपुरा, राजामंडी में 380 वर्ष पुराने सिद्धि विनायक मंदिर से...

आगरा

Agra News: Election may be for one post for IMA Agra…#agranews

आगरालीक्स…आईएमए आगरा के चुनाव को लेकर डॉक्टरों में दिलचस्पी नहीं. केवल एक...

आगरा

Agra News: Construction of a state-of-the-art kitchen and Langar hall begins at Gurudwara Guru Ka Taal…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के गुरुद्वारा गुरु का ताल में बनने जा रहा 5000 स्क्वायर...

error: Content is protected !!