आगरालीक्स…आगरा के संजय प्लेस में नगर निगम का अतिक्रमण पर चला बुलडोजर. सड़क घेरकर खड़े काउंटर, ठेल और धकेल किए जब्त. 25 हजार का जुर्माना भी लगाया. ईदगाह बस स्टैंड पर भी चला अभियान
आगरा में नगर निगम की ओर से लगातार अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. सोमवार को नगर निगम की टीम ने संजय प्लेस में व्यापक अभियान चलाया. नगर निगम ने संजय प्लेस के अलावा साईं की तकिया होते हुए ईदगाह बस स्टैंड तक अतिक्रमण को हटाया. इस दौरान सड़क को घेरकर खड़े काउंटर, ठेल और धकेल को जब्त कर लिया गया. यही नहीं कार्रवाई के दौरान अतिक्रमणकारियों पर करीब 25 हजार का जुर्माना भी लगाया गया है.
नगर निगम की टीम ने अस्थाई रूप से बनीं दुकानें और अन्य सामान लगाकर कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जिससे उनमें खलबली मच गई. टीम ने न सिर्फ अतिक्रमण को हटाया बल्कि चेतावनी भी दी कि दोबारा कब्जा किया तो सख्त कार्रवाई होगी. संजय प्लेस में फुटपाथ पर चल रहे एक ढाबे पर भी कार्रवाई की. और अतिमक्रमण को हटाकर रास्ता खाली कराया. कार्रवाई के दौरान सड़क किनारे जनरेटर रखकर यातायात व्यवस्था प्रभावित करने के मामले में भी कार्रवाई की गई. नगर आयुक्त संतोष कुमार ने कहा कि शहर में सार्वजनिक मार्गों, फुटपाथों पर किसी भी तरह का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. अभियान जारी रहेगा.