Wednesday , 30 September 2026
Home आगरा Agra News: A river of devotion flowed during the Sundarkand recitation dedicated to ancestors in Agra…#agranews
आगरा

Agra News: A river of devotion flowed during the Sundarkand recitation dedicated to ancestors in Agra…#agranews

61

आगरालीक्स...आगरा में पितरों को समर्पित सुंदरकांड पाठ में बही भक्ति की गंगा… श्राद्ध पक्ष में भारत विकास परिषद अमृतम ने श्रद्धा से किया तर्पण-अर्पण, भजनों से राममय हुआ रामलीला मैदान

श्राद्ध पक्ष की पावन बेला में भारत विकास परिषद अमृतम शाखा की ओर से पितरों को समर्पित करते हुए श्रद्धा, भक्ति और संस्कारों से ओतप्रोत सुंदरकांड पाठ का आयोजन श्री राम हनुमान मंदिर, रामलीला मैदान में किया गया। पितरों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए प्रेरणादाई भाव से तर्पण-अर्पण किया गया। सुंदरकांड पाठ के दौरान श्रीराम और हनुमानजी के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। शाखा अध्यक्ष कुलभूषण गुप्ता ‘राम भाई’ ने संगीतमय शैली में सुंदरकांड का पाठ एवं भजनों का गायन किया। उनकी मधुर प्रस्तुति में सुंदरकांड की चौपाइयां और भजनों की स्वर लहरियां ऐसी गूंजीं कि उपस्थित श्रद्धालु भक्ति रस में डूब गए। कार्यक्रम में “मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान, सागर में नैया डाल दी”, “राम नाम के हीरे-मोती मैं बिखराऊं गली-गली”, “देना हो तो दीजिए जनम-जनम का साथ” और “एक आस तुम्हारी है, विश्वास तुम्हारा है” जैसे भजनों ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया।

सुंदरकांड की प्रत्येक चौपाई के साथ श्रद्धालुओं के हृदय में भक्ति का संचार होता रहा। पितरों को समर्पित किए गए इस आयोजन में सभी ने अपने पूर्वजों के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए उनके संस्कारों को जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया। शाखा अध्यक्ष कुलभूषण गुप्ता ‘राम भाई’ ने कहा कि श्राद्ध पक्ष अपने पितरों को स्मरण करने, उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने और उनके दिए संस्कारों को आगे बढ़ाने का अवसर है। तर्पण और अर्पण की भावना के साथ किया गया सुंदरकांड पाठ सामूहिक श्रद्धा का प्रतीक है। संरक्षक विजय अग्रवाल ने कहा कि प्रभु श्रीराम के जीवन और हनुमानजी की भक्ति से हमें सेवा, समर्पण और कर्तव्य का संदेश मिलता है।

कार्यक्रम में श्री रामलीला महोत्सव में राजा दशरथ के स्वरूप संजय सिंघल, रानी कौशल्या नीता सिंघल एवं राजा जनक के स्वरूप अशोक कुमार गोयल एवं रानी सुनैना लता गोयल का सम्मान किया गया। कोषाध्यक्ष मयंक जैन ने बताया कि उत्तर प्रदेश भारत की सबसे प्रसिद्ध रामलीला और जनकपुरी महोत्सव हमारे सिर्फ आगरा के लिए ही नहीं अपितु पूरे प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। इस गौरवशाली आयोजन में मुख्य भूमिकाएं निभाने वाले स्वरूपों का सम्मान करना हम सभी के सम्माननीय है।

कार्यक्रम में परिषद के संरक्षक उमेश बाबू अग्रवाल, आरएस गुप्ता, विजय अग्रवाल, नितेश अग्रवाल एवं श्रीनाथ गुप्ता का मार्गदर्शन रहा। कार्यक्रम के संयोजक राजेंद्र अग्रवाल एवं राधा अग्रवाल (ख़राली परिवार)रहे। इस अवसर पर महंत गोपी गुरु, गतिविधि संयोजक पर्यावरण विकास एवं सपना गोयल, गतिविधि संयोजक संस्कार गौरव एवं संचित बिंदल, गतिविधि संयोजक संस्कार ज्योति मोहन एवं पारुल जिंदल, शाखा सचिव राजीव गोयल, कोषाध्यक्ष मयंक जैन, उपाध्यक्ष रेखा अग्रवाल, अलका गुप्ता, प्रीति गोयल, साक्षी जैन, राज अग्रवाल, मुकुल बंसल, अमित पाराशर, बृजमोहन रेपुरिया, गौरव बिंदल, संजीव अग्रवाल, विमल नयन, आशीष गुप्ता, अभिषेक गोयल, विनोद अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 30th September 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

Agra News: Sarva Brahmin Kul Samaj Samiti performed the Maha Aarti of Shri Ram and Sita Ji in Agra’s Janakpuri…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के जनकपुरी में सर्व ब्राह्मण कुल समाज समिति ने की श्रीराम-सीता...

आगरा

Agra News: Agra CHO dies after falling from hotel window in Lucknow…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के सीएचओ होटल की खिड़की से गिरे, मौत. लखनऊ में हुआ...

आगरा

Agra News: 22-year-old motorcyclist dies in an accident in Achhnera, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के अछनेरा में 22 साल के बाइक सवार युवक की एक्सीडेंट...

error: Content is protected !!