आगरालीक्स…आगरा मेट्रो से एसएन अस्पताल और जिला अस्पताल के लिए भी जाना होगा आसान. प्रतापपुरा मेट्रो स्टेशन लेने लगा आकार. जिला अस्पताल सहित कई इलाकों आसपास के अन्य इलाकों में पहुंचना होगा सुगम
आगरा मेट्रो परियोजना के तहत प्रताप पुरा मेट्रो स्टेशन का निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है और स्टेशन अब आकार लेने लगा है। निर्माण कार्य में हो रही प्रगति के साथ स्टेशन का ढांचा स्पष्ट रूप से नजर आने लगा है। प्रताप पुरा स्टेशन आगरा के महत्वपूर्ण क्षेत्रों को मेट्रो नेटवर्क से जोड़ने में अहम भूमिका निभाएगा। ख़ास तौर पर आगरा का डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल (जिला अस्पताल) आगरा के अन्य इलाकों से पहुँचना सुगम हो जाएगा।
आगरा मेट्रो के कॉरिडोर २ के स्टेशनों का निर्माण प्रगति पर है एवं स्टेशन निर्माण में आधुनिक तकनीक और निर्धारित गुणवत्ता मानकों का पालन किया जा रहा है। आगरा मेट्रो परियोजना के तहत निर्माण कार्यों को निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे शहरवासियों को सुरक्षित, सुविधाजनक और आधुनिक सार्वजनिक परिवहन की बेहतर सुविधा मिल सके।