मथुरालीक्स…छुट्टियां होते ही वृंदावन में उमड़ती है लोगों की भीड़. दिल्ली—एनसीआर सहित कई स्थानों से हजारों लोग आते हैं वृंदावन. आज बांकेबिहारी मंदिर में उमड़ी भीड़..कल शनिवार और रविवार को भी रहेंगे ऐसे ही हालात
आज से तीन दिन की छुट्टियां हैं. खासकर दिल्ली एनसीआर में तो शनिवार को भी अवकाश रहता है. ऐसे में इन छुट्टियों का फायदा उठाने के लिए काफी संख्या में दिल्ली एनसीआर से लोगों की भीड़ मथुरा वृंदावन दर्शन के लिए उमड़ पड़ती है. दिल्ली एनसीआर ही नहीं बल्कि आसपास के जिलों व राज्यों से भी भारी संख्या में लोग छुट्टियों में ब्रज आना पसंद करते हैं. ऐसे में मथुरा और खासकर वृंदावन में लोगों की अधिक भीड़ बनी रहती है. आज दो अक्टूबर को भी सुबह से ही वृंदावन में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी है. हालात ये है कि यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए यातायात पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ती है. जगह—जगह जाम की स्थिति बन गई.
बिहारी जी के दर्शन की अभिलाषा
देश के कोने कोने से लोग अपने ठाकुर जी के दर्शन करने का मौका नहीं छोड़ना चाहते, जब भी उन्हें छुट्टी मिलती है वो वृंदावन में ठाकुर जी के पास पहुंच जाते हैं. आज शुक्रवार को सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ ठाकुर जी के दर्शन को पहुंची. मन में आराध्य की एक झलक पाने की इच्छा थी तो आरात्य के लिए भक्त के सामने भारी भीड़ की चुनौती भरी रही. 10 मिनट के रासते में लोगों को एक घंटे से अधिक का समय लगा. रेलिंग में पहुंचते ही ठाकुर जी के जयकारे गूंजते रहे. आज के बाद कल शनिवार और फिर रविवार को भी अवकाश है ऐसे में और अधिक भक्तों की भीड़ वृंदावन पहुंच सकती है.