आगरालीक्स…आगरा के ताजगंज विद्युत शवदाहगृह पर सजी श्री खाटू श्याम भजन संध्या. पितरों के स्मरण व मोक्ष के लिए हुआ धार्मिक आयोजन
आगरा के ताजगंज स्थित विद्युत शवदाहगृह पर खाटू याम भजन संध्या का आयोजन किया गया है. पितृपक्ष में अपने पितरों का स्मरण कर श्रंद्धाजली अर्पित करने के लिए यह धार्मिक आयोजन श्याम भक्त मंडल” पथवारी व श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी के सयुंक्त तत्वावधान में किया गया. भजन संध्या में “आ रहा हूं बाबा, तुझ पे भरोसा है” “श्याम तेरे भरोसे मेरा परिवार है” “हे दुख भंजन मारूति नंदन, सुन लो मेरी पुकार” “जिसकी नैया श्याम भरोसे, वो नैया डूब नहीं सकती” जैसे भजनों ने सभी को भक्तिरस में सराबोर कर दिया।
श्रद्धालुओं ने अपने पितरों की आत्म शान्ति की कामना की। सारा परिसर खाटू नरेश के जयकारों से गूंज उठा। काफी संख्या में महिलाओं की भी उपस्थिति रही। भजन संध्या के बाद खाटू श्याम जी की आरती हुई। आरती में अध्यक्ष अनिल जिंदल, विशनू चौधरी, ताराचंद गोयल, संजीव गुप्ता, मनोज शर्मा, प्रशान्त गुप्ता, राकेश अग्रवाल, विकास अग्रवाल, विनोद गोयल, लब्बी भगत, भोला वर्मा, त्रिलोकी, बंशी, कृष्णा ठाकुर, प्रमोद गुप्ता, मुकेश अग्रवाल, विपिन जिंदल व नंदकिशोर गोयल शामिल रहे.