आगरालीक्स...आगरा के ब्रैनोब्रैन, भावना एस्टेट के विद्यार्थियों ने 182वीं रीजनल अबेकस प्रतियोगिता में लहराया सफलता का परचम..अनय गोयल बने चैंपियन
ब्रेनोब्रेन द्वारा आयोजित 182वीं रीजनल लेवल अबेकस प्रतियोगिता का आयोजन गाजियाबाद में BRANIBRAINFEST 2026 के अंतर्गत किया गया। इस प्रतियोगिता में ब्रैनोब्रैन, भावना एस्टेट, सिकंदरा, आगरा के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और अपनी अद्भुत गणना क्षमता, एकाग्रता एवं प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए उत्कृष्ट उपलब्धियाँ हासिल कीं।
प्रतियोगिता में ब्रेनोब्रेन सिकंदरा के विद्यार्थियों ने हासिल की सफलता
चैंपियन (Champion) – अनय गोयल
गोल्ड टॉपर (Gold Topper) – अयांश अग्रवाल एवं सिद्धि सिंघल
सिल्वर टॉपर (Silver Topper) – रिद्धि सिंघल
इस शानदार सफलता पर ब्रेनोब्रेन के निदेशक सीए मोहित गर्ग ने सभी विजेता विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें ऐसी प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ बच्चों में मानसिक गणना क्षमता, आत्मविश्वास, एकाग्रता और प्रतिस्पर्धात्मक भावना का विकास करती हैं। इस अवसर पर विद्यार्थियों के अभिभावकों एवं शिक्षकों की भी सराहना की गई, जिनके निरंतर सहयोग, मार्गदर्शन और प्रोत्साहन से बच्चों ने यह शानदार उपलब्धि हासिल की।