आगरालीक्स…आगरा के सेंट पीटर्स कॉलेज में शुरू हुई पहली आगरा डिस्ट्रिक्ट स्पीड चैंपियनशिप. स्थानीय प्रतिभाओं को मिल रहा मंच…
आगरा के सेंट पीटर्स कॉलेज में पहली आगरा डिस्ट्रिक्ट स्पीड चैंपियनशिप का आगाज हुआ है. डिस्ट्रिक्ट रोलर स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित इस चैंपियनशिप का शुभारंभ केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने किया. उन्होंने विभिन्न आयु वर्गों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया. उन्होंने कहा कि रोलर स्पोर्ट्स जैसे खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, फिटनेस और प्रतिस्पर्धा की भावना को मजबूत करते हैं. ऐसे आयोजन स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने और आगे बढ़ने का बेहतर मंच प्रदान करते हैं.
खेलो इंडिया विजन ने किया प्रोत्साहित
प्रो. बघेल ने कहा कि पीएम मोदी के “खेलो इंडिया” विज़न के माध्यम से देश में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित किया जा रहा है और युवाओं को खेलों से जोड़ने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए अध्यक्ष रवि नारंग, मुख्य सचिव गगन मदान एवं डिस्ट्रिक्ट रोलर स्पोर्ट्स एसोसिएशन की पूरी टीम को सराहा.