आगरालीक्स...आगरा में एमएलसी चुनाव में नामांकन के लिए सिर्फ दो दिन शेष. अभी तक दोनों सीटों पर 5 नामांकन. सपा के दोनों प्रत्याशी सोमवार को जमा करेंगे नामांकन
खंड शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए इस नामांकन नामांकन चल रहे हैं. अभी तक दोनों सीओं पर पांच नामांकन हुए हैं. 6 अक्टूबर नामांकन की अंतिम तारीख है ऐसे में सिर्फ दो ही दिन नामांकन जमा करने के शेष हैं. इन दो दिनों में नामांकन तेज होने के आसार हैं. सोमवार 5 अक्टूबर को सपा के दोनों प्रत्याशी भी अपना नामांकन जमा कर सकते हैं. भाजपा प्रत्याशियों ने शनिवार को नामांकन पत्र जमा किया था.
सपा के दोनों प्रत्याशी करेंगे नामांकन
सोमवार 5 अक्टूबर को सपा के दोनों प्रत्याशी अपना नामांकन पत्र जमा करेंगे. समाजवादी पार्टी की ओर से आगरा में स्नातक केे लिए एमएलसी प्रत्याशी शशांक यादव को चुना गया है तो वहीं शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी आकाश अग्रवाल को बनाया गया है. दोनों प्रत्याशी सोमवार को पार्टी पदाधिकारियों और समर्थकों के साथ दोपहर लगभग 12 बजे मंडलायुक्त कार्यालय में अपना नामांकन करने पहुंचेंगे. सुबह 11 बजे से ही प्रत्याशी जुलूस के रूप में जाएंगे.
इन्होंने किया अब तक नामांकन
शिक्षक एमएलसी के लिए भाजपा प्रत्याशी इंजी. हरिकिशोर तिवारी, निर्दलीय प्रत्याशी भोज कुमार शर्मा और मोहम्मद वसीम ने नामाकन किया है. वहीं स्नातक के लिए भाजपा प्रतयाशी डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह, निर्दलीय प्रत्याशी रूमा कुमारी ने अपना नामांकन पत्र जमा किया है.