आगरालीक्स…आगरा में 98 मरीजों का हुआ निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण. जन औषधि केंद्र खंदारी पर लगा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर
आगरा में रविवार को रोजर फाउंडेशन द्वारा देव नगर, खंदारी स्थित जन औषधि केंद्र पर निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 98 मरीजों का विभिन्न रोगों के लिए परीक्षण किया गया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। चिकित्सा दल में डॉ. एस. के. कश्यप (मधुमेह रोग विशेषज्ञ), डॉ. अभिनव चतुर्वेदी (फिजियोथेरेपी, कायरोप्रैक्टिक, प्राकृतिक चिकित्सा (नेचुरोपैथी), योग, और आहार विशेषज्ञ (डाइटिशियन),डॉ. काजोल राजपूत (दंत रोग विशेषज्ञ),डॉ. कौस्तुभ साने (नेत्र विशेषज्ञ),डॉ. देव राजन अगरवाल (फ्रैक्चर, जोड़ एवं नस रोग विशेषज्ञ) तथा ,डॉ बी पी सिंह भदौरिया(वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ ) शामिल रहे।
परीक्षण के दौरान अधिकांश मरीज नाक, कान, गला, हड्डी रोग, खांसी-जुकाम, त्वचा एवं पेट संबंधी समस्याओं से ग्रसित पाए गए। चिकित्सकों ने मरीजों को आवश्यक परामर्श प्रदान किया तथा जरूरत के अनुसार दवाइयां लिखी
फाउंडेशन की अध्यक्ष श्रीमती दलवीर कौर ने शिविर को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी चिकित्सकों, स्टाफ एवं स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त किया। कॉर्पोरेट मानव संसाधन प्रमुख महेश गुप्ता ने बताया कि फाउंडेशन द्वारा प्रत्येक माह के प्रथम रविवार को इसी प्रकार के निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किए जाते हैं, जिससे क्षेत्रवासियों को नियमित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकें। इस अवसर पर मुकेश चाहर,स्नेहा राजपूत, नेहा रामवानी, गौरव यादव, मोंटी कश्यप, और सतेंद्र,यश अग्रवाल का विशेष सहयोग रहा।