नई दिल्लीलीक्स...दिल्ली के कई इलाकों में 24 घंटे के लिए इंटरनेट बंद करने का आदेश जारी. आज रात 10 बजे से चार किमी के दायरे में इंटरनेट हो जाएगा बंद.
राजधानी दिल्ली में 10 अक्टूबर को विपक्ष और कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा किए जाने वाले प्रदर्शन को देखते हुए अलर्ट जारी किया हुआ है. दिल्ली की ओर जाने वाली कई ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है तो वहीं मेट्रो के 57 स्टेशन भी बंद कर दिए गए हैं. अब नई दिल्ली के एक बड़े हिस्से में इंटरनेट सेवाएं भी अस्थायी रूप से बंद करने का आदेश जारी किया गया है.
गृह मंत्रालय की मंजूरी के बाद नई दिल्ली क्षेत्र के जनपथ कर्तव्य पथ चौराहे के आसपास चार किलोमीटर के दायरे में इंटरनेट सेवाएं पूरी तरह से निलंबित रहेंगे. यह प्रतिबंधत आज 9 अक्टूबर को रात 10 बजे से शुरू होकर कल यानी 10 अक्टूबर की रात 10 बजे तक यानी पूरे 24 घंटे के लिए प्रभारी रहेगा.