आगरालीक्स…क्या आपको भी आ रही है व्यापार और नौकरी में दिक्कत. वास्तु विशेषज्ञ अंशु पारीक से जानें इसका कारण
नौकरी नहीं लग रही या दुकान पर ग्राहक नहीं आते। सब कुछ है, नौकरी के लिए अच्छी डिग्री, स्किल और जुगाड़ भी फिर भी नौकरी नहीं लग रही। वहीं व्यापार में अच्छा प्रोडक्ट भी है, दाम भी किफायती, अच्छा शोरूम फिर ग्राहक नहीं आते। यदि आपके साथ भी कुछ ऐसा ही हो रहा है तो अपने घर की उत्तर दिशा को चेक करें। जो जीवन में अच्छे अवसर लाती है। यदि आपके घर या कार्यस्थल पर उत्तर दिशा में किसी भी प्राकर से वास्तु दोष है तो जीवन में मनमाफिक या बहतर अवसर प्राप्त नहीं होंगे या व्यक्ति का काम करने का मन ही नहीं जो है उसमें ही खुश रहता है।
कैसे जाने उत्तर दिशा का वास्तु दोष
उत्तर दिशा जल तत्व की दिशा है। यदि उसमें किसी भी प्रकार से अग्नि या भूमित्तव से सम्बंधित कोई भी आ जाए तो वह उत्तर दिशा में दोष उत्पन्न कर देती है. इस दिशा में गलती से भी टॉयलेट नहीं होना चाहिए. जल के लिए बोरिंग करा सकते हैं. लाल, नारंगी, गुलाबी, और पीला रंग यहां वास्तु दोष पैदा करता है. इस दिशा का घर के अन्य हिस्से से ऊपर उठा होना भी वास्तु दोष है.