आगरालीक्स...आगरा में शारदीय नवरात्र को लेकर भंडारों को धूम. कमला नगर में कन्या लांगुरा पूजन के बाद किया गया विशाल भंडारा..
श्री बांके बिहारी सत्संग समिति (रजि.) ने शारदीय नवरात्र का पावन पर्व बहुत ही हर्षोल्लाह के साथ मनाया। शारदीय नवरात्र के षष्ठी तिथि को कमला नगर के सामने जनतेश्वरी मंदिर पर विशाल भंडारे का भक्तिमय आयोजन किया। महामंत्री प्रदीप मित्तल के अनुसार समिति के पदाधिकारियों ने बांके बिहारी जी की पूजा अर्चना एवं दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संरक्षक रूपकिशोर बंसल ने कहा कि नवरात्रि में भंडारा कराने से मां दुर्गा और मां अन्नपूर्णा का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है, जिससे घर में कभी अन्न-धन की कमी नहीं होती. साथ ही बताया कि समिति नवरात्रों के पावन पर्व पर विगत 13 वर्षों से निरंतर कन्या पूजन कर विशाल भंडारे का आयोजन करती आ रही है।

वहीं, सभी समिति सदस्यों ने भंडारे की व्यवस्थाएं संभाल कर आयोजन को सफल बनाया। रामसनेही अग्रवाल ने भंडारे में बंटने वाले पूरी सब्जी के प्रसाद की जिम्मेदारी संभाली। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, दीपेश अग्रवाल, डॉ. रामानुज भारद्वाज, रामप्रकाश अग्रवाल, कुसुम बंसल, सुमन शर्मा, संदीप मित्तल, राकेश कुमार सिंघल, अशोक अग्रवाल, ए बी गुप्ता, रमाकांत गुप्ता, अजय अग्रवाल, गौरव जिंदल, प्रीति सिंह, रूपेश अग्रवाल, अंकित अग्रवाल आदि सदस्य मौजूद रहे