आगरालीक्स…आगरा की क्रिकेटर दीप्ति शर्मा का कमाल. वाइस कैप्टन बनते ही जड़ी वनडे में दूसरी सेंचुरी. जिम्बाब्वे के खिलाफ नाबाद 106 रन की पारी खेली
आगरा की क्रिकेटर दीप्ति शर्मा का जलवा भारतीय महिला क्रिकेट टीम में जारी है. वनडे विश्व कप के फाइनल में अपनी शानदार पारी से टीम इंडिया को खिताब जिताने वाली दीप्ति शर्मा को हाल ही में भारतीय महिला क्रिकेट टीम का उपकप्तान बनाया गया है. उपकप्तान बनाते ही दीप्ति शर्मा ने अपनी शानदार परफार्मेंस में और निखारा लाया है. वडोदरा में जिम्बाब्वे के खिलाफ आज रविवार को खेले जा रहे दूसरे एकदिवसीय मैच में दीप्ति शर्मा ने नाबाद 106 रन की पारी खेली है. यह शतक उन्होंने सिर्फ 83 गेंदों में ही बना लिया और इसमें उन्होंने 15 चौके जड़े हैं.
9 साल बाद आया दूसरा शतक
वनडे क्रिकेट में दीप्ति शर्मा का यह दूसरा शतक है. इससे पहले उन्होंने अपना पहला शतक नौ साल पहले बनाया था. दीप्ति शर्मा की इस पारी की बदौलत टीम इंडिया ने 50 ओवर में 328 रन बनाए हैं.