आगरालीक्स ...आगरा में करवाचौथ की शॉपिंग को बाजारों में छाई रौनक. संडे के बाद मंडे भी हाउसफुल. ज्वैलरी से लेकर साड़ियों और लहंगों की एक से बढ़कर एक वैरायटी
आगरा में करवाचौथ की शॉपिंग शुरू हो गई है. संडे के बाद आज मंडे भी बाजारों के लिए अच्छा रहा है. संडे को देर रात तक बाजारों में ग्राहकों की चहलकदमी दिखाई दी. इसके अलावा आनलाइन शॉपिंग का भी क्रेज जबर्दस्त देखने को मिल रहा है. बाजारों में करवाचौथ को लेकर कपड़ों से लेकर ज्वैलरी तक में एक से बढ़कर एक वैरायटी आई हुई है. डिजाइनदार लहंगों और साड़ियों की खासी डिमांड है. 50 हजार से लेकर एक लाख रुपये तक के लहंगे मार्केट में हैं. इसके साथ ही नए ट्रेंड की साड़ी भी पसंद की जा रही हैं. इसमें थ्री डी फूलों वाली साड़ी की भी अच्छी बिक्री हुई. साड़ी के साथ जैकेट, अनारकली सूट, पेपलम स्टाइल चोली वाले लहंगे, इंडो वेस्टर्न परिधानों को लोगों ने पसंद किया. इसके साथ ही चूड़ी खरीदने वालों की भी बड़ी भीड़ रही.
करवे भी डिजाइनर
करवा चौथ के लिए बाजार में डिजाइनर करवे भी उपलब्ध हैं, इस बार डिजाइनर करवे और छलने की बिक्री हुई है. आज भी बाजार में खूब बिक्री की उम्मीद है.