Monday , 26 October 2026
Home बिगलीक्स MLC election Agra 2026: Counting of votes to begin at 8 AM on Tuesday, 27th October
बिगलीक्स

MLC election Agra 2026: Counting of votes to begin at 8 AM on Tuesday, 27th October

14

आगरालीक्स...आगरा एमएलसी चुनाव में तीन बूथों पर पुनर्मतदान खत्म. मंगलवार सुबह 8 बजे से मतगणना. स्नातक-शिक्षक सीट पर 25 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला, दो को ही मिलेगी जीत…

आगरा खंड विधान परिषद (एमएलसी) की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन सीटों पर मंगलवार 27 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी. आज सोमवार को तीन बूथों पर पुनर्मतदान किया गया जो कि शाम चार बजे संपन्न हो गया. आगरा खंड में स्नातक और शिक्षक निर्वाचन सीटों पर कुल 25 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है जिनमें से कल मतगणना के बाद दो प्रत्याशियों की जीत का फैसला होगा. इनमें स्नातक में 13 और शिक्षक में 12 प्रत्याशी हैं.

14—14 टेबलों पर होगी मतगणना
उत्तर प्रदेश विधान परिषद के आगरा खंड स्नातक/शिक्षक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, अलीगढ़, एटा, मैनपुरी, इटावा, फर्रुखाबाद, कासगंज, हाथरस, औरैया एवं कन्नौज सहित कुल 12 जनपद शामिल हैं. इन दोनों निर्वाचन क्षेत्रों की मतगणना के लिए नवीन मंडी समिति, आगरा में व्यवस्था की गई है. 27 अक्टूबर 2026 को प्रातः 8 बजे से मतगणना प्रस्तावित है. दोनों निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 14-14 मतगणना टेबलों की व्यवस्था तथा मतगणना कार्य में कार्मिकों की तैनाती की गई है.

डीएम ने किया निरीक्षण
जिलाधिकारी मनीष बंसल ने सोमवार को नवीन मंडी समिति स्थित मतगणना स्थल का निरीक्षण किया और मतगणना से संबंधित तैयारियों का जायजा लिया. उन्होंने मतगणना टेबलों, एआरओ टेबल, सुरक्षा प्रबंधों तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को देखा. जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि प्रत्येक मतगणना टेबल पर कैमरा, सीसीटीवी निगरानी, साउंड सिस्टम, मेज एवं अन्य आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए. मतगणना स्थल पर पर्याप्त बैरिकेडिंग, शौचालय, अग्निशमन उपकरण, मेडिकल कैंप, मीडिया दीर्घा तथा आवश्यक सूचनाओं के प्रदर्शन के लिए स्क्रीन की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए. उन्होंने कहा कि मतगणना से संबंधित प्रत्येक कार्य निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप संपन्न कराया जाए तथा सभी व्यवस्थाओं की समय रहते जांच कर ली जाए.

हर टेबल की होगी वीडियोग्राफी
डीएम ने निर्देश दिए कि मतगणना के दौरान पारदर्शिता बनाए रखने के लिए प्रत्येक टेबल पर निर्धारित व्यवस्था के अनुसार वीडियोग्राफी एवं निगरानी सुनिश्चित की जाए तथा अग्निशमन एवं चिकित्सा संबंधी आवश्यक प्रबंध सक्रिय स्थिति में रखे जाएं. अधिकृत आईडी कार्ड के साथ ही परिसर में व्यक्तियों को प्रवेश दिया जाए तथा समस्त मतदान कार्मिकों द्वारा आईडी कार्ड पहनकर ही मतगणना ड्यूटी करना सुनिश्चित किया जाए. जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मतगणना की तैयारियों में किसी भी स्तर पर शिथिलता न बरती जाए. निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) आजाद भगत सिंह, अपर जिलाधिकारी(वित्त एवं राजस्व) संदीप वर्मा, अपर जिलाधिकारी(नमामि गंगे) जुबैर बेग सहित अन्य समस्त संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Six officials, including a sector magistrate, suspended for negligence of duty during the Agra MLC election…#agranews

आगरालीक्स…आगरा एमएलसी चुनाव को लेकर ड्यूटी में लापरवाही पर सेक्टर मजिस्ट्रेट सहित...

बिगलीक्स

Good news: 5 pontoon bridges, including the one at Poiya Ghat, will soon be operational again in Agra…#agranews

आगरालीक्स…अच्छी खबर, आगरा मेें पोइयाघाट पर जल्द फिर से शुरू होगा पैंटून...

बिगलीक्स

Agra News: Poiya Ghat Pontoon Bridge start before Deepawali, Budget release

आगरालीक्स आगरा में दयालबाग से खंदौली के बीच बना पांटून पुल दीपावली...

बिगलीक्स

Agra News: Weather Forecast for 26th October 2026

आगरालीक्स आगरा में आज कैसा मौसम रहेगा, जानें।आगरा में सोमवार सुबह ठंडी...

error: Content is protected !!