आगरालीक्स…आगरा कॉलेज स्टाफ क्लब के चुनाव में कांटे की टक्कर, नतीजे हुए घोषित, जानें सचिव सहित अन्य पदों पर किसने जीत की दर्ज
आगरा कॉलेज स्टाफ क्लब की कार्यकारिणी चुनाव 2026–28 के लिए मंगलवार सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक कॉलेज परिसर में मतदान हुआ। 158 स्थायी शिक्षकों में से 151 ने मतदान किया, इसके बाद मतगणना हुई। चुनाव अधिकारी प्रो. डीसी मिश्रा, प्रो. डीबी सिंह एवं डॉ. मृणाल शर्मा द्वारा रात को परिणाम घोषित किया गया।

सचिव पद: सचिव पद पर डॉ. आनंद प्रताप सिंह 11 वोट से जीते
डॉ. आनंद प्रताप सिंह 81 वोट
प्रो. विश्वकांत गुप्ता 70 वोट
संयुक्त सचिव पद पर प्रो. स्मिता चतुर्वेदी 13 वोट से जीतीं
प्रो. स्मिता चतुर्वेदी 82 वोट
प्रो. सुनीता यादव 69 वोट
कोषाध्यक्ष पद: कोषाध्यक्ष पद पर डॉ. रणजीत सिंह 20 वोटों से जीते
डॉ. रणजीत सिंह 84 वोट
डॉ. अमरेश बाबू यादव 64 वोट
ऑडिटर पद पर डॉ. धर्मवीर सिंह यादव निर्विरोध निर्वाचित हुए, क्योंकि उनके अतिरिक्त किसी अन्य प्रत्याशी ने नामांकन नहीं किया था।
कार्यकारिणी सदस्य पद पर पांच प्रत्याशी निर्वाचित
कार्यकारिणी सदस्य के पांच पदों के लिए सात प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। उपलब्ध मतगणना विवरण के अनुसार सर्वाधिक मत प्राप्त करने वाले प्रत्याशियों में निम्नलिखित नाम शामिल हैं:
डॉ. अनूप सिंह — 101 वोट
डॉ. रवि शंकर सिंह — 99 वोट
चेतन गौतम — 90 वोट
डॉ. अरविंद गुप्ता — 87 वोट
डॉ. रविंद्र सिंह चौहान — 84 वोट
ये पांचों प्रत्याशी कार्यकारिणी सदस्य पद पर निर्वाचित हुए। अन्य प्रत्याशी प्रो. पी.के. दीक्षित को 83 मत तथा डॉ. खुशबू यादव को 70 मत प्राप्त हुए।
प्राचार्य ने दी नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सी.के. गौतम ने स्टाफ क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय प्रशासन की ओर से नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को पूर्ण सहयोग प्रदान किया जाएगा। उन्होंने यह भी अपेक्षा की कि स्टाफ क्लब की नई टीम महाविद्यालय प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करते हुए शिक्षक हितों एवं महाविद्यालय के विकास के लिए सकारात्मक भूमिका निभाएगी।
शिक्षकों ने व्यक्त किया हर्ष
इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. सी.के. गौतम, प्रो. विजय कुमार सिंह, प्रो. शशिकांत पांडेय, प्रो. गौरव कौशिक, FUPUCTA पूर्व सचिव प्रो. वाई.एन. त्रिपाठी, प्रो. विक्रम सिंह, प्रो. पी.बी. झा, प्रो. ए.के. सिंह, प्रो. भूपाल सिंह, प्रो. भूपेंद्र कुमार चिकारा, प्रो. दिग्विजय सिंह, प्रो. उमेश कुमार, प्रो. संजीव शर्मा, प्रो. शिवकुमार सिंह सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे।