आगरालीक्स… आगरा एमएलसी शिक्षक खंड के चुनाव में जानें कौन चल रहा आगे, दूसरे राउंड की मतगणना जारी।
आगरा में एमएलसी शिक्षक और स्नातक खंड की मतगणना गल्ला मंडी में मंगलवार सुबह आठ बजे से शुरू हुई। शाम सात बजे प्रशासन द्वारा पहले राउंड की मतगणना के आंकड़े जारी किए गए हैं। पहले राउंड में 13998 वोटों की गिनती हो चुकी है। इसमें सपा प्रत्याशी डॉ. आकाश अग्रवाल भाजपा प्रत्याशी हरी किशोर तिवारी से 691 वोटों से आगे चल रहे हैं। अब दूसरे राउंड की गिनती चल रही है।
861 वोट हुए अस्वीकृत
शिक्षक खंड की मतगणना में 861 वोट अस्वीकृत हुए हैं, यह बड़ा आंकड़ा है इसके साथ ही निर्दलीय प्रत्याशी भी जीत और हार के गणित को बिगाड़ रहे हैं। आज रात तक शिक्षक खंड के परिणाम जारी हो सकते हैं।
आगरा खण्ड शिक्षक निर्वाचन 2026
राउंड – 1, राउंड – 2
डॉ. आकाश अग्रवाल वित्त विहीन वाले – 5550,
हरी किशोर तिवारी – 4859,
आकाश अग्रवाल – 205,
चंद्र प्रकाश – 17,
डॉ जगवीर सिंह – 262,
दिलीप कुमार आमौरिया – 949,
धीरज सिंह – 203,
ब्रह्मजीत सिंह – 37,
मो. वसीम कलाम – 172,
रण विजय यादव – 861,
रामू प्रसाद – 8,
राहुल पाराशर – 14,
अस्वीकृत – 861
पहले राउंड में सपा प्रत्याशी डॉ आकाश अग्रवाल 691 वोट से आगे