आगरालीक्स आगरा में एमएलसी शिक्षक खंड की मतगणना में जमकर हंगामा, जानें अभी सपा आगे चल रही या भाजपा, प्रशासन ने जारी किए आंकड़े।
आगरा में एमएलसी शिक्षक और स्नातक खंड की मतगणना मंगलवार सुबह आठ बजे शुरू हुई। 23 अक्टूबर और उसके बाद तीन केंद्रों पर हुए पुनर्मतदान में 33 हजार वोट डाले गए हैं। पहले राउंड में 13998 और दूसरे राउंड में 14050 वोटों की गिनती की गई अभी तक 28050 वोटों की गिनती की जा चुकी है और तीसरे चरण की मतगणना चल रही है।
सपा के डॉ. आकाश अग्रवाल 3380 वोट से आगे
दो चरण की मतगणना के बाद सपा के डॉ. आकाश अग्रवाल 3380 वोट से आगे चल रहे हैं, उन्हें 12252 वोट मिले हैं और भाजपा प्रत्याशी हरी किशोर तिवारी को 8872 वोट मिले हैं।
दूसरे राउंड के बाद नतीजे
सपा प्रत्याशी डॉ. आकाश अग्रवाल 3380 वोट से आगे
दूसरे राउंड के बाद हाल
सपा डॉ. आकाश अग्रवाल 12252
भाजपा हरी किशोर तिवारी 8872
पहले राउंड में वोटों की गिनती 13998
दूसरे राउंड में वोटों की गिनती 14050
अभी तक कुल 28048
राउंड – 1
डॉ. आकाश अग्रवाल वित्त विहीन वाले – 5550
हरी किशोर तिवारी – 4859
आकाश अग्रवाल – 205
चंद्र प्रकाश – 17
डॉ जगवीर सिंह – 262
दिलीप कुमार आमौरिया – 949
धीरज सिंह – 203
ब्रह्मजीत सिंह – 37
मो. वसीम कलाम – 172
रण विजय यादव – 861
रामू प्रसाद – 8
राहुल पाराशर – 14
अस्वीकृत – 861
आगरा खण्ड शिक्षक निर्वाचन 2026
राउंड – 2
डॉ. आकाश अग्रवाल वित्त विहीन वाले – 6701
हरी किशोर तिवारी – 4013
आकाश अग्रवाल – 249
चंद्र प्रकाश – 19
डॉ जगवीर सिंह – 401
दिलीप कुमार आमौरिया – 474
धीरज सिंह – 130
ब्रह्मजीत सिंह – 58
मो. वसीम कलाम – 290
रण विजय यादव – 526
रामू प्रसाद – 3
राहुल पाराशर – 60
अस्वीकृत – 1126