Sunday , 1 November 2026
Home आगरा Agra News: Unique protest in Agra against the dire state of the Yamuna, staged by ringing rattles…#agranews
आगरा

Agra News: Unique protest in Agra against the dire state of the Yamuna, staged by ringing rattles…#agranews

10

आगरालीक्स...आगरा में यमुना की बदहाली पर अनोखा विरोध. नदी किनारे जनप्रतिनिधियों के लिए बजाया झुनझुना. गूंजा नारा – आगरा को क्या मिला? झुनझुना, झुनझुना!

दिवाली का त्योहार आने वाला है। बाजारों में रौनक है, शहर में उत्सव की तैयारी है, लेकिन यमुना की बदहाली पर सरकारी तंत्र की नींद टूटने का नाम नहीं ले रही। आखिर जनप्रतिनिधियों को जगाने का इससे बेहतर तरीका क्या हो सकता है? झुनझुना बजाकर उन्हें उनकी जिम्मेदारियां याद दिलाई जाएं! इसी मकसद से रिवर कनेक्ट कैंपेन, आगरा के सदस्यों ने आज यमुना आरती स्थल पर अनोखे अंदाज में ‘झुनझुना दिवस’ मनाया। सदस्यों ने झुनझुने बजाकर यमुना के प्रति सरकारी बेरुखी और राजनीतिक उदासीनता का प्रतीकात्मक विरोध किया। इस दौरान नारे गूंजे – “आगरा को क्या मिला? झुनझुना, झुनझुना!”

रिवर कनेक्ट कैंपेन के संयोजक बृज खंडेलवाल ने कहा कि वर्षों से संगठन यमुना के पुनर्जीवन की मांग उठा रहा है। सूखी और प्रदूषित यमुना में सालभर ताजे पानी का अविरल प्रवाह सुनिश्चित किया जाए। ताजमहल के डाउनस्ट्रीम में बैराज बनाया जाए। नदी की तलहटी की गाद और गंदगी हटाकर सफाई कराई जाए। यमुना नदी बेसिन की सहायक नदियों का संरक्षण हो और रिवरफ्रंट का विकास साबरमती नदी मॉडल पर किया जाए। उन्होंने कहा कि अनेक घोषणाओं और वायदों के बावजूद यमुना की हालत में कोई ठोस सुधार नहीं हुआ है। सरकारी विभागों और राजनीतिक नेतृत्व की यह बेरुखी आगरा के नागरिकों के लिए बेहद पीड़ादायक है।

कार्यक्रम में डॉ. देवाशीष भट्टाचार्य ने उम्मीद जताई कि अगले विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश की भाजपा सरकार यमुना पर बैराज निर्माण का काम शुरू करेगी। उन्होंने कहा कि यमुना केवल एक नदी नहीं, बल्कि समूचे ब्रज मंडल की जीवनरेखा है। इसके संरक्षण के लिए अब ठोस और समयबद्ध कदम उठाने की जरूरत है। आयोजकों ने स्पष्ट किया कि झुनझुना दिवस किसी उत्सव का हिस्सा नहीं, बल्कि जनप्रतिनिधियों को उनके चुनावी वायदों और सार्वजनिक जिम्मेदारियों की याद दिलाने का शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक प्रयास है। संदेश साफ है: आगरा को आश्वासन नहीं, यमुना को पानी चाहिए।

आज के कार्यक्रम में डॉ देवाशीष भट्टाचार्य, डॉ. हरेंद्र गुप्ता, पंडित जुगल किशोर, अभिनव, मीरा खंडेलवाल, डॉ ज्योति खंडेलवाल, विशाल झा, राकेश गुप्ता, जगन प्रसाद तेहरिया , चतुर्भुज तिवारी, डॉ मुकुल पंड्या, पद्मिनी अय्यर, शशिकांत उपाध्याय, रंजन शर्मा, मुकेश चौधरी, दिनेश शर्मा आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में गोस्वामी नंदन श्रोत्रिय ने विशेष यमुना आरती कराई। उपस्थित सदस्यों ने यमुना के पुनर्जीवन और ब्रज की प्राकृतिक विरासत के संरक्षण का संकल्प दोहराया।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Youths were made aware of blood donation through a blood donation camp organized in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में रक्तदान शिविर लगाकर युवाओं को किया रक्तदान के प्रति जागरूक....

आगरा

Agra News: Pensioners can now submit their life certificates online from the comfort of their homes—find out what the online process entails

आगरालीक्स…आगरा में अब पेंशनर घर बैठे ऑनलाइन दे सकेंगे जीवित प्रमाण-पत्र..कोषागार कार्यालय...

आगरा

Agra News: A film based on the life of Saint Sai Kanwar Ram Ji was premiered in Agra on his martyrdom anniversary…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में संत साँई कंवर राम जी के बलिदान दिवस पर हुआ...

आगरा

Obituaries of Agra on 1st November 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

error: Content is protected !!