आगरालीक्स…अग्निवीरों का कार्यकाल दो साल बढ़ा. पहले चार साल का था और अब छह साल की होगी सर्विस. अच्छी परफार्मेंस पर नौकरी परमानेंट होगी…सीडीएस ने की घोषणा. जानिए देश में कुल कितने अग्निवीर
भारतीय सशस्त्र बलों में अग्निवीर के रूप में सेवा दे रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. चीफा आफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने अग्निवीरों के सेवा कार्यकाल को दो साल बढ़ाने की घोषणा की है. इस बदलाव के तहत अग्निवीरों को चार साल के निर्धारित कार्यकाल के बजाय कुल छह साल तक सेवा देने का अवसर मिलेगा. देश में करीब 3.18 लाख अग्निवीर हैं.
14 जून 2022 को आई थी योजना
सीडीएस एन एस राणा सुब्रमणि ने बताया कि 14 जून 2022 में यह योजना आई थी. तब अग्निवीरों के प्रदर्शन के सतत आकलन की बात कही गई थी. अग्निवीरों के पहले बैच के चार साल पूरे होने वाले हैं और अग्विीरों के बारे में सकारात्मक फीडबैक मिला है. 25 फीसदी अगिनवीरों को नियमित सशस्त्र बलों में शामिल किया जाएगा. इस योजना के तहत शेष 75 फीसदी अग्निवीरों को दो साल की अवधि और दी जाएगी. इस दो साल की अवधि के बाद जो अग्निवीर इच्छुक होंगे और चयन मापदंडों पर खरे उतरेंगे, उन्हें नियमित सशस्त्र बलों में शामिल किया जाएगा.