आगरालीक्स…हेल्प आगरा की अब वेबसाइट भी लांच. हेल्प आगरा से जुड़ी सेवाओं की आनलाइन मिलेगी पूरी जानकारी. संस्था के 18 साल हुए पूरे
हेल्प आगरा संस्था ने अपनी स्थापना के 18 वर्ष पूरे कर लिए है। 19वें स्थापना दिवस पर संस्था ने नगर की जनता की सहायता हेतु ” हेल्प आगरा में मदद अब और आसान “बेवसाइट शुरू की है। शुभारंभ एव॔ लोकार्पण हेल्प आगरा भवन मोती कटरा पर संस्था के पदाधिकारियों ने किया। बताया कि वेबसाइट पर संस्था की सेवाओं की पूरी जानकारी उपलब्ध होने से संस्था की सेवाऐं और अधिक सरलता, सहजता से उपलब्ध होगीं।
स्थापना दिवस पर संस्था ने अपने दिवंगत संस्थापक सदस्य ओमप्रकाश अग्रवाल, आजाद मोहन अग्रवाल, प्रवीण पटनी तथा हरीशंकर गोयल के चित्रों पर माल्यार्पण कर याद किया गया। महासचिव गौतम सेठ ने संस्था के पिछले ढाई साल के संख्यात्मक व आर्थिक सेवा आकड़ो तथा उल्लेखनीय गतिविधियों पर प्रकाश डाला। संस्था के अध्यक्ष सुरेंद्र जैन ने बताया कि हेल्प आगरा संस्था ने अल्प समय में ही चिकित्सा के क्षेत्र में ही अपनी अलग पहचान कायम की है। आगे भी संस्था समर्पण भाव से सेवा के प्रति दृढ़संकल्पित है। उन्होंने संस्था के संस्थापकों, वर्तमान व पूर्व पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों, दानदाताओं व प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर उपाध्यक्ष अजय मित्तल,विशेष बंसल,नरेश जैन, नवीन अरोड़ा, राजीव गुप्ता, विजय गोयल,डा मोहित,मनीष गर्ग,नंदकिशोर गोयल तथा अन्य सदस्य मौजूद रहे।