आगरालीक्स….वीडियो देखें, आगरा में घुटनों के दर्द और बढ़ती उम्र को मात देकर महिलाओं ने किया डांडिया, दीपावली उत्सव में दिखा उत्साह…प्रशांत हेल्थ पॉइंट की अनूठी पहल
दीपावली के अवसर पर प्रशांत हेल्थ पॉइंट एंड फिजियोथेरेपी सेंटर द्वारा महिलाओं के लिए एक विशेष डांडिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य उन महिलाओं को खुशियों के रंगों से जोड़ना था, जो बढ़ती उम्र, घुटनों के दर्द, स्लिप डिस्क, बढ़ते वजन और अन्य शारीरिक समस्याओं के कारण धीरे-धीरे स्वयं को घर के बंद कमरों तक सीमित कर लेती हैं। इस अवसर पर प्रशांत हेल्थ पॉइंट के डायरेक्टर डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम में लगभग 60 प्रतिशत महिलाएं ऐसी थीं, जो घुटनों के दर्द से परेशान हैं, स्लिप डिस्क जैसी समस्याओं से ग्रसित हैं अथवा जिनके घुटनों के ऑपरेशन तक की सलाह डॉक्टरों द्वारा दी जा चुकी है। इसके अलावा कुछ महिलाएं अपने बढ़ते वजन से भी परेशान हैं।
उन्होंने बताया कि ऐसी महिलाओं को इस कार्यक्रम में विशेष रूप से आमंत्रित करने का उद्देश्य केवल डांडिया करवाना नहीं, बल्कि उन्हें घर से बाहर निकलने, लोगों से मिलने-जुलने, आपस में खुशियां बांटने और अपने अंदर छिपे आत्मविश्वास को फिर से पहचानने का अवसर देना था। उम्र या शारीरिक परेशानी किसी भी महिला की खुशियों और जीवन जीने के उत्साह में बाधा नहीं बननी चाहिए। डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि इस डांडिया कार्यक्रम की तैयारियां पिछले एक महीने से प्रशांत हेल्थ पॉइंट द्वारा कराई जा रही थीं, ताकि सभी महिलाएं पूरे आत्मविश्वास और उत्साह के साथ कार्यक्रम में हिस्सा ले सकें। कार्यक्रम का शुभारंभ आरती के साथ हुआ। इसके पश्चात महिलाओं ने शानदार डांडिया प्रस्तुतियों के माध्यम से उत्सव का आनंद लिया। कार्यक्रम में लकी ड्रॉ का भी आयोजन किया गया, जिसमें विजेताओं को आकर्षक उपहार प्रदान किए गए। इस आयोजन में निशी, रितु गर्ग, उषा, एकता गोयल, सीमा, रूबी, पारुल, रुचि, शिल्पी गुप्ता सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं।