आगरालीक्स…आगरा पुलिस ने सप्लाई के लिए जा रही 30 लाख की अवैध शराब पुलिस ने पकड़ी. बाजरे की पूलियों के नीचे छुपी थी शराब की 201 पेटियां…
आगरा की थाना मलपुरा पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. आगरा से सप्लाई के लिए आ रही अवैध शराब पुलिस का जखीरा पुलिस ने पकड़ा है. यह शराब बाजरे की पूलियों के नीचे छुपाकर ट्रैक्टर ट्रॉली से लाई जा रही थी. पुलिस ने चेकिंग में इसे पकड़ा तो बाजरे की बोरियों के नीचे शराब की 201 पेटियां मिलीं जिनमें 9648 पव्वे थे. बरामद शराब की कीमत 30 लाख रुपये है. पुलिस ने एक तस्कर को अरेस्ट किया है. कार्रवाई की जा रही है.
जानिए पूरा मामला
थाना मलपुरा पुलिस टीम द्वारा गुरुवार को थाना क्षेत्रान्तर्गत चेकिंग/गस्त की जा रही थी. मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बरारा क्षेत्र में एक बाड़े से अवैध शराब से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ले जाई जा रही है. सूचना पर आबकारी विभाग की टीम को बुलाया गया. थाना मलपुरा पुलिस टीम द्वारा मौके पर घेराबंदी की गई. ट्रैक्टर पर सवार एक अभियुक्त प्रेम सिंह को गिरफ्तार किया गया. मौके से नीले रंग का एक सोनालिका ट्रैक्टर मय ट्रॉली बरामद हुआ, जिसमें सूखे बाजरे की पूलियों एवं गत्तों के नीचे छिपाकर अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा था. कुल 201 अंग्रेजी अवैध शराब की पेटियां जिनमें कुल पव्वे 9648 हैं, बरामद हुए जिन पर For Sale UT Chandigarh लिखा है.
पूछताछ का विवरण-
पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि राजस्थान में सरपंच पद के चुनाव है, शराब की मांग एवं खपत अधिक होने के कारण वह लोग शराब की खेप वहां सप्लाई हेतु ले जा रहा थे. साथ ही आगामी विधानसभा एवं ग्राम पंचायत चुनावों के दौरान पुलिस चेकिंग एवं सख्ती बढ़ने की संभावना को देखते हुए शराब का स्टॉक एकत्रित कर रहे थे, ताकि चुनाव के समय अधिक कीमत पर शराब बेचकर अच्छा मुनाफा कमा सकें.
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
प्रेम सिंह पुत्र वीरेन्द्र सिंह निवासी ग्राम बरारा थाना मलपुरा, आगरा।
वांछित अभियुक्तों का विवरण –
वेदप्रकाश पुत्र प्रेम सिंह निवासी ग्राम बरारा थाना मलपुरा, आगरा।
आशीष पुत्र पप्पू निवासी सरेंधी थाना जगनेर, आगरा।