आगरालीक्स आगरा में रास्ते में आईफोन, एंड्राइयड फोन पर बात करते करते चल रहे लोगों के मोबाइल छीन कर भागने वाला गिरोह पकड़ा, बदल देते थे ईएमआई नंबर। सात अरेस्ट।
आगरा के केदार नगर निवासी अनिमेष सात नवंबर को आईफोन 15 पर बातें करते हुए अपने घर जा रहे थे, इसी दौरान बाइक पर दो बदमाश आए उन्होंने मोबाइल छीनने की कोशिश की लेकिन मोबाइल छीन नहीं पाए। अनिमेष कुछ समझ पाते इससे पहले ही एक अन्य बाइक पर दो और बदमाश आ गए उन्होंने झपटटा माकर मोबाइल छीन लिया। अनिमेष ने बाइकों के नंबर नोट कर लिए।
सात किए अरेस्ट
अनिमेष की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना पर शनिवार रात को सरिता धाम कॉलोनी से साल लोगों को अरेस्ट किया है। इसमें जय किशन, प्रिंस, अन्नू, कुनाल, माहित कुमार, प्रिंस और नितिन कुमार को अरेस्ट किया है।
ईएमआई नंबर बदलकर बेच देते थे मोबाइल
पुलिस ने बदमाशों से दो आईफोन और 10 एंड्रायड फोन बरामद किए हैं, पूछताछ में सामने आया है कि मोबाइल के ईएमआई बदलकर उसे बाजार में बेच जते थे।